रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित हो गये हैं। वो अंबिकापुर दौरे पर थे, वहीं उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी। हालांकि शुरुआती जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी, लेकिन शाम में हुए कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।
मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर खुद के पॉजेटिव होने की जानकारी दी है। सिंहदेव ने कहा है कि उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, लेकिन उनकी तबीयत अभी ठीक है। वो फिलहाल होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने पर आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जाँच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ। (1/2)— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) January 2, 2022
आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से वो अंबिकापुर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम में भाग रहे थे। शनिवार को उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की अंबिकापुर में बैठक भी ली थी। वहीं शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के साथ स्कूल शिक्षा विभाग की दो योजनाओं के शुभारंभ मौके पर भी वो मौजूद थे।
मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं आप सभी कृपया अपनी कोविड की जाँच करवा लें। समस्त प्रदेशवासीयों से आग्रह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें एवं जब तक आवश्यक न हो घर में ही रहें। (2/2)
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) January 2, 2022
सिंहदेव ने कहा है कि जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आये हैं, वो अपना टेस्ट करा लें। कल उनके साथ कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भी थे। लिहाजा कोरोना की वजह से शिक्षा मंत्री को अपनी अपना टेस्ट कराना होगा और रिपोर्ट आने तक आईसोलेट रहना होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम दूरभाष पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
]]>
रायपुर (वीएनएस)। देश के 2003 बैच के 9 आईएएस अफसरों को केंद्र में ज्वाइन सेक्रेटरी इम्पैनल किया गया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के दो आईएएस अफसरों का भी नाम शामिल है। भारत सरकार की तरफ से जारी इम्पैनल सूची में छत्तीसगढ़ कैडर के सिद्धार्थ कोमल परदेसी और रितु सेन शामिल हैं।
]]>
रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कुछ दिनों से अंबिकापुर प्रवास पर हैं। वे रविवार को दोपहर 03:30 बजे अंबिकापुर से हेलीकाप्टर से 04:30 बजे पुलिस लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके उपरांत माननीय स्वास्थ्य मंत्री आगामी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
]]>
ग्वालियर (वीएनएस)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घाटीगांव थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला सहित दो लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर मैनपुरी लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला सहित दो लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायगढ़ (वीएनएस)। कोयला मंत्रालय ने कोल ब्लॉक की कमर्शियल नीलामी के लिए 14 वीं सूची जारी कर दी है। इसमें 99 कोल ब्लॉक रखे गए हैं। रायगढ़ जिले से एक बड़ी खदान गारे पेलमा 4/6 को शामिल किया गया है। यह खदान कई कंपनियों की रडार में है। सरकार ने कंपनियों से बोली मंगवाई है।
जिले के कोयला खदानों के इतिहास में गारे पेलमा 4/6 का नाम अलग से लिया जाता रहा है। पूर्व में जेएसपीएल को इस माइंस का आवंटन हुआ था लेकिन जनसुनवाई ने तमनारवासियों को दर्द दिया है, वह अभी तक उसे याद करके सिहर उठते हैं। कोल ब्लॉक की पर्यावरणीय सम्मति के लिए हुई जनसुनवाई में लाठीचार्ज हो गया था। गारे में इस घटना के बाद भी जनसुनवाई के पूरा होने का दावा किया गया लेकिन एनजीटी में इसके खिलाफ अपील की गई। अदालत ने दोबारा जनसुनवाई कराने को कहा था। 2012 में दोबारा जनसुनवाई कराई गई थी। इसके खिलाफ भी अपील की गई थी क्योंकि जनसुनवाई स्थल प्रोजेक्ट एरिया से बाहर था। नीलामी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने खदान के लिए पर्यावरण क्लीयरेंस दे दिया है। माइनिंग लीज स्वीकृत नहीं की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सभी कोल ब्लॉकों का आवंटन रद्द किया था तब से यह माइंस अविकसित ही है। अब यह खदान फिर से सुर्खियों में है। कोल मिनिस्ट्री ने गारे पेलमा 4/6 को नीलामी की 14 वीं सूची में डाला है। इस बार कमर्शियल यूज के लिए नीलामी की जाएगी। इसके साथ रायगढ़ जिले से डोलेसरा, जरेकेला समेत पांच दूसरी माइंस भी हैं।
तीन गांव हो सकते हैं विस्थापित : गारे पेलमा 4/6 के डेवलपमेंट का हमेशा से पुरजोर विरोध होता रहा है। इसकी वजह गांवों की आबादी का विस्थापन है। गारे, खम्हरिया, सरसमाल और सराईटोला निवासी ग्रामीण इस माइंस के विकसित होने पर भूमिहीन हो जाएंगे। पूर्व में इसीलिए जनसुनवाई में आक्रोश फूटा था। जिसकी वजह से लाठीचार्ज हुआ। करीब 119 हे. भूमि अधिग्रहित बताई जा रही है लेकिन अभी भी बड़ा भूभाग अधिग्रहण से बचा है।

भिलाई (वीएनएस)। नगर पालिका परिषद जामुल का दो बार नेतृत्व कर चुके और इस बार भी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार रेखराम बंछोर ने कहा है कि जामुल पालिका चुनाव में कांग्रेस को मुह की खानी पड़ी है। इस चुनाव में मात्र 5 पार्षद ही कांग्रेस के है। ज्ञात हुआ है कि कांग्रेस अपना अध्यक्ष बनाने कीबात कर रही है। कांग्रेस मुंगेरीलाल की हसीन सपना देख रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष तो अध्यक्ष अपना सभापति भी नही बना पायेगी। इनके पास तो कवेल 5 पार्षद ही है। एक पार्षद जनता कांग्रेस से है जो पूर्व मुख्यमंंत्री अजित जोगी की भांति अफवाह फैलाने में माहिर है। कांग्रेसी कितना भी ताकझांक करे और हाथ पैर पसारे अध्यक्ष तो दूर सभापति भी कांग्रेस का नही बन पाएगा।
जीते प्रत्याशियों के साथ प्रवास में रह रहे रेखराम बंछोर ने पूर्ण आश्वस्त होकर कहा कि जामुल में केवल भाजपा की ही शहर सरकार बनेगी। हमारे पास 12 पार्षद है, जरूरत पड़ी तो & और पार्षद इधर उधर से आने तैयार है और वे निरंतर संपर्क में है। कांग्रेसियों को बैकुण्ठपुर पालिका चुनाव से सबक लेना चाहिए जहां बहुमत कांग्रेस की थी और भाजपा की सरकार बन गई।

भिलाई (वीएनएस)। रिसाली निगम ने आय के मुख्य स्त्रोत को बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाने निर्णय लिया है। निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए है, जो लंबे समय से टैक्स जमा करने कोताही बरत रहे है। उन्होंने निगम खजाने में टैक्स जमा नहीं करने वालों का नाम सार्वजनिक करने कहा है। आयुक्त आशीष देवांगन ने कहा है कि कर दाता निर्धारित समय पर टैक्स की राशि निगम के खजाने में जमा कराए अन्यथा उनके खिलाफ निगम नोटिस जारी करेगा।
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2021 तक टैक्स जमा करने वालों को निगम प्रावधान के हिसाब से छूट दे रहा था। वहीं दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक टैक्स राशि में किसी तरह भी तरह की छूट नहीं है। आयुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि हितग्राही अपना टैक्स निर्धारित समय पर जमा करे और अधिबार से बचें।
राजस्व विभाग के संजय वर्मा ने बताया कि मार्च 2022 तक टैक्स जमा नहीं करने पर अधिभार के साथ टैक्स की राशि जमा करनी होगी। 1000 रूपए अधिभार के साथ 18 प्रतिशत अधिभार अलग से देना होगा।
जमा हुए 7 करोड़ : वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए शासन ने कर के रूप में राशि लेने 20 करोड़ 78 लाख का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य के अनुरूप निगम ने अब तक 7 करोड़ राशि निगम के खजाने में जमा कराया है। रिसाली निगम ने सार्वधिक राजस्व वसूली दिसंबर 2021 में की।
डिफाल्टरों की संख्या 70 से अधिक : नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर राजस्व विभाग ने डिफाल्टरों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। सूची में ऐसे लोगों का नाम है जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे है। जिनकी संख्या 70 से अधिक है।
इतना है लक्ष्य और इतने है करदाता :
– लक्ष्य 20 करोड़ 78 लाख
– व्यावसायिक कर दाता-960
– व्यावसायिक कर दाता-990
– आवासी कर दाता- 21785

महासमुंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लाक के करमापटपर स्थित फॉर्चून नेत्रहीन विशेष विद्यालय के आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों के साथ कलेक्टर डोमन सिंह ने नए साल के पहले दिन की शुरुआत की। उन्होंने नेत्रहीन बच्चों से केक कटवा कर बच्चों के साथ नया साल की शुरुआत की। उन्होंने बच्चों और संस्था के प्रबंधकों को नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान संस्था के नेत्रहीन छात्रों ने वाद्ययंत्रों के माध्यम से मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति दी। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौक़े पर संयुक्त कलेक्टर महासमुंद भागवत जायसवाल. एसडीएम बागबाहरा राकेश गोलछा और संस्था के स्टाफ़ मौजूद थे।
कलेक्टर डोमन सिंह ने सभी बच्चों को नववर्ष के अवसर पर मिष्ठान्न का वितरण किया और बच्चो के साथ केक काटकर उन्हें नववर्ष की बधाई दी। कलेक्टर एवं सभी अधिकारियों ने बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किये और संस्था के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर भागवत जायसवाल, एसडीएम राकेश कुमार गोलछा, सीईओ पूजा बंसल, नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर, तहसीलदार रमेश मेहता, नायब तहसीलदार सुशीला साह, बीईओ के.के. वर्मा साथ थे।
कलेक्टर सिंह की यह सोच व सामाजिक सरोकार के काम लोगों के बीच सराहनीय बन गए हैं। पूरे शहर में साहब की सोच की चर्चा की जा रही है। इससे पहले उन्होंने पिछले माह 12 दिसंबर को अपना जन्म दिन महासमुंद में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया था। उनकी पत्नी सिंह ने उपहार में तब दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़े दिए थे।

महासमुंद (वीएनएस)। नए साल का पहला दिन आशीबाई गोलछा कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार भरा रहा है। कलेक्टर डोमन सिंह ने छात्राओं को पढ़ाया। उन्होंने छात्राओ से बारी-बारी से परिचय किया। नए साल के पहले दिन चाकलेट खिला कर बच्चियों का मुँह मीठा कराया। महासमुंद जिला में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए आला अफसर से लेकर राजपत्रित अधिकारी तक सुविधानुसार समय पर अपने विषय से संबंधित बच्चों की गुणवत्ता सुधार में सहयोग करेंगे। इसके लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को बच्चों को मनचाहे विषय पर शिक्षा देने समीप स्कूल आबंटित किए है।
कलेक्टर श्री सिंह स्कूल में कक्षा 12वीं में खुद चाक़ लेकर गुरुजी बन गए। उन्होंने कामर्स की छात्राओं को पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल भी पूछे। इसके अलावा छात्राओं से कोरोना संक्रमण व सामान्य ज्ञान, संबंधित प्रश्न भी किए। कुछ छात्राओं ने सही जवाब दिया तो कुछ कलेक्टर को देखकर झिझक रही थी । उन्होंने बच्चियों से बातचीत में बताया कि वो भी कॉमर्स के विद्यार्थी थे। पूर्व में वो एक शिक्षक भी रह चुके है। उन्होंने पढ़ाते हुए कहा कि 12 वीं स्कूल जीवन के समाप्ति के दिन होते है। जिससे हमारे काफी यादें भी जुड़ी होती है। कक्षा 12 वीं का परिणाम हर जगह काम आता है। चाहे वो कोई प्रतियोगी परीक्षा हो या किसी नौकरी का इंटरव्यू। हमें 12 वीं क्लास को कभी हल्के में नही लेना चाहिए। उन्होंने पढ़ाई के कुछ टिप्स बतायें। जिससे बच्चे क्या गलती करते है, 12 वीं में पढ़ाई कैसे करनी चाहिए, क्या करने से बचना चाहिए आदि जैसे सवाल जो काफ़ी मायने रखते है बतायें।
उन्होंने छात्राओं से बातचीत करते हुए कहा कि आप सभी को यह समझना होगा स्कूल की 12 वीं की पढ़ाई सबसे महत्वपूर्ण है। यह हमारे स्कूल जीवन का आखिरी परीक्षा मानी जाती है। ऐसे में आप पर काफी दबाव बना रहता है। इस कम्पटीशन वाले दौर में हर कोई एक दूसरे से आगे निकलना चाहता है। चाहे उन्हें कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आपको एक बात समझनी होगी सिर्फ मेहनत से ही सब कुछ हासिल नहीं होता। पढ़ाई के लिए भी एक बेहतर रणनीति की भी जरुरत पड़ती है। इसके लिए परीक्षा से पहले आपको अपने सिलेबस की पूरी जानकारी रखनी चाहिए कि सिलेबस से जुड़े सवाल आप से एग्जाम में पूछे जायेंगे। कलेक्टर ने कहा कि 3 जनवरी से कोरोना संक्रमण की रोकथाम, नियंत्रण और सुरक्षित स्वास्थ्य बचाव के लिए 15-18 तक किशोर-किशोरियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। आप सब जो 15 से ऊपर आयु की है वह टीका ज़रूर लगवायें और इसके लिए जागरुक भी करें।
कलेक्टर डोमन सिंह की यह अनूठी पहल की जहाँ तारीफ़ हो रही है। वही स्कूली बच्चों को कुछ नया सीखने मिल रहा है तो कही पढ़ने का सही तरीक़ा भी बताया जा रहा है।
गुणवत्ता शिक्षा आधुनिक समाज की मांग है। कोई भी क्षेत्र हो गुणवत्ता की मांग हर जगह होती है। गुणवत्ता शिक्षा से आशय शिक्षा मंे गुणों का विकास करना या गुणों का समावेश करना है। जिससे छात्र-छात्राओं को शिक्षा का उद्देश्य भलीभाँति प्राप्त हो सके। महासमुंद जिला में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए आला अफसर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और वनमण्डलाधिकारी से लेकर राजपत्रित अधिकारी तक समय-समय पर अपने विषय से संबंधित बच्चों की गुणवत्ता सुधार में सहयोग करेंगे।
कलेक्टर डोमन सिंह ने अध्यापन के लिए अधिकारियों के नाम विकासखण्डों और विद्यालयों के नाम शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए आदेश जारी किए है। शिक्षा गुणवत्ता लाने के लिए जरूरी है कि शिक्षा के उद्देश्यों को निर्माण, भौतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण के आधार पर की जाए। सीखने के लिए वातावरण भी जरूरी है। शिक्षा व्यक्तियों को समाज में एक साथ रहना और सहयोग करना सिखाती है।
सुकमा (वीएनएस)। खनिज अधिकारी सुकमा ने बताया कि खनिज अमला द्वारा 31 दिसम्बर को दोपहर 02 बजे संबंधित शिकायत जगह शबरी नदी ग्राम पंचायत फंदीगुड़ा, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा का स्थल निरीक्षण किया गया। उक्त रेत घाट चिटलूरी पदमावती, निवासी-सुकमा नंबर 22 पुरानी बस्ती, कोंटा को खसरा क्रमांक 174 रकबा 5ः00 हेक्टेयर क्षेत्र में अवधि 28.04.2021 से 27.04.2023 तक (02 वर्ष) के लिए स्वीकृत है।
मौका जांच में रेत खदान संचालित पाया गया एवं वाहनों में नियमानुसार अभिवहन पास के माध्यम से खनिज रेत का परिवहन किया जाना पाया गया। रेत खदान पट्टेदार की तरफ से पट्टा शर्तों के अधीन खदान संबंधित विवर्णिका बोर्ड एवं खदान की सीमा दर्शाने वाले सीमा स्तम्भ नहीं लगे पाये गये तत्संबंध में पट्टेदार को नियमानुसार निराकरण करने के लिए नोटिस जारी किया गया।
उन्होंने बताया कि शैलेन्द्र बहादुर सिंह ग्राम-ढोण्डरा, तहसील-कोण्टा, जिला-सुकमा के खसरा क्रमांक 112 रकबा 1.00 हेक्टेयर क्षेत्र पर अस्थाई अनुज्ञा खनिज साधारण पत्थर अवधि 02 वर्ष के लिए स्वीकृत है। मौका निरीक्षण में खदान संचालित पाया गया एवं वाहनों में नियमानुसार अभिवहन पास के माध्यम से खनिज साधारण पत्थर का परिवहन किया जाना पाया गया।