रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में सोमवार को नए मामलों में दोहरा शतक लगा दिया। आज रायपुर में सर्वाधिक 222 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
प्रदेश में कुल 698 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई, वहीं 29 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। इसके बाद प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1942 हो गई है। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
प्रदेश में आज पाॅजिटिविटी दर 2.52 प्रतिशत है। प्रदेश भर में हुए 27,646 सैंपलों की जांच हुई है।
3 जनवरी को 05 जिलों महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। बीजापुर से 01, गरियाबंद एवं बलरामपुर से 02-02, बालोद से 03, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 04-04, धमतरी, बलौदाबाजार, सुकमा, कांकेर से 05-05, कोरिया से 09 कोरोना संक्रमित पाए गए।
यहां देखें किस जिले में कितने नए मामले मिले…

रायपुर (वीएनएस)। राज्य में 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक चालू जनवरी माह में ही देना सुनिश्चित करने सभी हाई-स्कूलों और हायर-सेकेंडरी स्कूलों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी स्कूलों और अभिभावकों से चर्चा कर 5 जनवरी तक टीकाकरण के लिए माह भर का विस्तृत कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य एवं स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी को परिपत्र जारी कर इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि भारत सकार ने 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों का “कोवैक्सीन” से कोविड टीकाकरण करने की अनुमति प्रदान की है। इस कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने सभी जिलों के टीकाकरण अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी तत्काल बैठक कर इसका संपूर्ण कार्यक्रम तैयार करें। प्रत्येक निजी और शासकीय हाई-स्कूल एवं हायर-सेकेंडरी स्कूल में कोविड टीकाकरण का विशेष सत्र आयोजित करने के लिए तत्काल तिथि व समय निश्चित कर कैलेंडर तैयार करें। इसकी कार्ययोजना इस तरह से तैयार की जाए कि सभी हाई-स्कूलों और हायर-सेकेंडरी स्कूलों में प्रथम डोज का टीकाकरण इसी महीने पूरा हो जाए। विभाग ने जिला टीकाकरण अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में टीकाकरण टीम बनाने कहा है। सभी जिलों को अपने-अपने जिले में टीकाकरण का कैलेंडर आयुक्त, लोक शिक्षण तथा मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को 5 जनवरी तक भेजने कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने निजी और शासकीय दोनों स्कूलों में कोविड टीकाकरण के विशेष सत्र के संबंध में पालकों के साथ विशेष बैठक आयोजित कर उन्हें टीकाकरण की जानकारी देने कहा है। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण के समय पालकों से उपस्थित रहने का आग्रह करने के लिए भी निर्देशित किया है। पालकों के साथ बैठक का कार्यवाही विवरण स्कूल में सुरक्षित रखने कहा गया है। टीकाकरण सत्र के दिन टीकाकरण टीम द्वारा कोविन पोर्टल पर उस स्कूल के लिए एक विशेष सत्र का निर्माण किया जाएगा और स्कूल के शिक्षक टीकाकरण टीम से साथ मिलकर 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों का कोविन पोर्टल पर ऑन-साइट पंजीकरण करेंगे। पंजीकरण के बाद टीकाकरण टीम द्वारा बच्चों को “कोवैक्सीन” का टीका लगाया जायेगा।
स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के बाद बच्चों की निगरानी के भी निर्देश दिए हैं। टीका लगाने के बाद बच्चों को कम से कम 30 मिनट तक स्कूल में ही बिठाकर रखा जाएगा जिससे कि उनमें टीके के किसी भी प्रकार के विपरीत प्रभाव (AEFI – Adverse Effects Following Immunization) पर नजर रखी जा सके। एईएफआई (AEFI) होने पर बच्चे को तत्काल नजदीक के अस्पताल में ले जाने की व्यवस्था पहले से रखी जाएगी। यदि किसी बच्चे को कोई एईएफआई होता है तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जाएगा। आयुक्त, लोक शिक्षण और मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संयुक्त रूप से इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र के निर्देशानुसार तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने और की गई कार्यवाही से विभाग को अवगत कराने कहा है।
रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार की शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय परिसर से सभी सुविधाओं एवं उपकरणों से सुसज्जित दो नग एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। गोयल गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा अपने सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत प्रदत्त दोनों एम्बुलेंस में से एक एम्बुलेंस उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर तथा एक एम्बुलेंस उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर को प्रदाय किए गए हैं। एम्बुलेंस का उपयोग दोनों अस्पतालों द्वारा अपने आसपास के क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने गोयल गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज के द्वारा प्रदत्त सहयोग की सराहना की और कहा कि यह एक पुनीत कार्य है। इससे शासन के साथ सहयोग के लिए अन्य सामाजिक संगठन भी प्रेरित होकर आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि बचाव ही सुरक्षा है। इसके मद्देनजर वर्तमान दौर में कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए हमें कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना एक बार फिर नये रूप में तेजी से फैलने लगा है। यदि हम सब मिलकर इसके शुरूआती दौर में ही रोकथाम नहीं करेंगे तो इस बीमारी का फैलाव और कई गुना बढ़ जाएगा। इसलिए जरूरी है कि हम तुरंत सुरक्षा मानकों, सावधानी और अन्य जरूरी सभी उपायों का उपयोग शुरू कर दे।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा तथा गोयल गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमेन सुरेश गोयल, प्रबंध निदेशक नरेन्द्र गोयल, उपाध्याय अस्पताल रायपुर के निदेशक शैलेन्द्र उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
रायपुर (वीएनएस)। शहर के शाश्वत सिंह ने कैट 2021 में 99.79 प्रतिशत अर्जित कर शहर एवं पॉवर कंपनी परिवार को गौरवान्ति किया। रोमन्स क्यू बिला लाभाण्डी निवासी आई.आई.टी. दिल्ली के छात्र रहे हैं। वर्तमान में मुंबई में जॉब कर रहे हैं। कैट 2021 परीक्षा के परिणाम आई आई एम अहमदाबाद द्वारा घोषित किये गये। विदित हो कि शाश्वत सिंह के पिता संजीव सिंह छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में एस.ई एवं उनकी माता महिमा सिंह गवर्नमेंट स्कूल में लेक्चरर के पद पर पदस्थ हैं। शाश्वत प्राथमिक स्तर से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं। पॉवर कंपनी की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की गई।
]]>
रायपुर (वीएनएस)। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कोई भी तैयारी नहीं है और न ही प्रदेश सरकार ने पिछली लहर से कोई सबक ली है। जो हालत कोरोना को लेकर प्रदेश की जनता ने देखा है उसे लेकर भी प्रदेश की सरकार को कोई चिंता नहीं हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठक केवल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को खुश करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में दवाई आपूर्ति को लेकर जो स्थिति बनीं हुई थी उसे लेकर अब तक प्रदेश सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है। कोरोना के नाम पर केवल भ्रष्टाचार करना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता बन चुकी है। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार देश में टीकाकरण से लेकर कोरोना के बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, जिस अभियान को प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक चश्मे से देखते हुए खुद को दूर रख लिया है। जिससे प्रदेशवासियों को नुकसान हो रहा है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि 13 से 17 साल आयु वर्ग के लिए जो टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है उसे युद्ध गति से पूरा करने की जरूरत है। इस दिशा में प्रदेश की सरकार क्या कर रही है यह भी बताना चाहिए। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में किस तरह की तैयारी अब तक की गई है यह भी एक सवाल है? उन्होंने कहा कि इस विषय परिस्थिति में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है उसके पास कोविड प्रोटोकाॅल को पालन करने के अलावा कोई और जरिया नहीं हैं। इसलिए हमें ऐतिहात बरतते हुए परिवार, समाज को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश वासियों से कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करने की अपील की है।
रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की मांग को स्वीकार करते हुए दिल्ली में हुई जीएसटी कॉउन्सिल की बैठक में कपड़ा पर 1 जनवरी से 5 प्रतिशत के स्थान पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाने के निर्णय को वापस लिया गया।
जीएसटी कौंसिल के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों कपड़ा व्यापारियों को राहत मिलेगी जो पिछले एक महीने से ज्यादा समय से बेहद तनाव में थे। छत्तीसगढ़ चेम्बर की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए दी रायपुर थोक कपड़ा व्यापारी संघ लि. के अध्यक्ष चंदर विधानी, कार्यकारी अध्यक्ष जयचंद नवानी, कोषाध्यक्ष मूलचंद खत्री, उपाध्यक्ष-पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, सरल मोदी, रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडिमेड डीलर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष विजय मुकीम, सचिव विनय कोचेटा एवं उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी का आभार व्यक्त किया।