1 जून से असम, मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. खास बात ये है कि 1 जून को इन क्षेत्रों में अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में भी बारिश तेज रहेगी.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन राज्यों में जलभराव, भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका है. ऐसे में लोगों से आग्रह किया गया है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन की सलाह मानें.
उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाएं (40-70 किमी/घंटा) और बारिश की संभावना है. 2 और 3 जून को इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. उत्तराखंड में 1 से 4 जून तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, जबकि पंजाब और हरियाणा में 3 जून को तेज बारिश का अनुमान है. पश्चिम राजस्थान में 2 से 4 जून तक धूल भरी आंधी भी चल सकती है.
दक्षिण और मध्य भारत में भी एक्टिव रहेगा मौसम
केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1 से 4 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी. केरल और माही में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और बिहार में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी.
ओडिशा में गर्मी का सितम
जहां एक ओर देश के कई हिस्सों में बारिश से राहत मिलेगी, वहीं ओडिशा में 4 और 5 जून को गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.
लोगों के लिए जरूरी सावधानियां:
खुले में बिजली गिरने से बचें, सुरक्षित स्थान पर रहें.
तेज हवाओं के दौरान पेड़ और खंभों के नीचे खड़े न हों.
भिलाई (वीएनएस)। जिला निर्वाचन ने सोमवार को भिलाई तीन महापौर और सभापति का चुनाव कराया, जिसमें जिला कांग्रेेस अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित पार्षद निर्मल कोसरे महापौर और कृष्णा चंद्राकर सभापति बने। इसके साथ ही भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के महापौर और सभापति कौन बनेगा का लगाये जाने वाला कयास आज खत्म हो गया। महापौर और सभापति के लिए हुए चुनाव में जहां महापौर के लिए निर्मल कोसरे और सभापति के लिए कृष्णा चन्द्राकर को 5 निर्दलियों के साथ ही कुल 24 वोट मिले वहीं भाजपा की महापौर प्रत्याशी नंदिनी जांगड़े और सभापति के लिए खड़े हुए चन्द्र प्रकाश पांडे को एक निर्दलीय सहित कुल 16 वोट मिला।
महापौर और सभापति चुनाव के पहले 5-5 की संख्या में सभी पार्षदों को जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण कराया गया। उसके बाद महापौर और सभापति के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई उसके बाद वोटिंग के माध्यम से महापौर और सभापति का उसके बाद अपील समिति का चुनाव किया गया। कांग्रेस का महापौर और सभापति चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
ज्ञातव्य हो कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को 19 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के खाते में 15 सीटें गई थीं। इसके साथ ही 6 निर्दलीयों ने भी जीत दर्ज की थी। बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा ने नंदिनी जांगड़े को महापौर प्रत्याशी बना दिया। वहीं चंद्र प्रकाश पांडे को सभापति के लिए प्रत्याशी बनाया है।
शपथ ग्रहण करने से पहले भिलाई-तीन चरौदा नगर निगम से जीते सभी कांग्रेसी पार्षदों को रविवार शाम रायपुर बुलाया गया। एक निजी होटल में सभी को ठहराया गया, जहां देर रात कांग्रेस के आला नेताओं के साथ बैठक भी हुई। बैठक में कांग्रेस के मेयर और सभापति का नाम तय होने के बाद सभी पार्षद सोमवार सुबह भिलाई पहुंचे थे।
भिलाई (वीएनएस)। भिलाई इस्पात संयंत्र में सोमवार को फिर हादसा हो गया है। सिंटरिंग प्लांट 03 में कन्वेयर गैलरी में बेल्ट क्रमांक 112 में शटडाउन लेकर मरम्मत का कार्य किया जा रहा था इस दौरान अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें तेज होने के कारण वहां निरीक्षण गये सिंटरिंग प्लांट के जनरल मैनेजर प्रणब कुमार लगभग 20 प्रतिशत झुलस गए। उन्हें तत्काल सेक्टर 9 पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां अभी उनकी हालत ठीक है। आग लगने की जानकारी मिलते ही वहां दमकल पहुंच गया और दमकल के और वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। बेल्ट मरम्मत कार्य में था, इसलिए उत्पादन में कोई असर नहीं हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर को करीब 12.40 बजे हुआ। उस दौरान सभी कर्मचारी काम कर रहे थे। प्लांट में मेंटेनेंस का काम किया जा रहा था। हादसे के बाद प्रणब कुमार को पहले प्लांट के भीतर स्थित मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। वहां से उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भिलाई (वीएनएस)। खुर्सीपार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की बाइक, वीडियो कैमरा और स्कूटी आदि जब्त किया है। पुलिस ने तीनों मामलों के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उन्हें लूट और चोरी के अलग-अलग मामलों आरोपियों की तलाश थी। उन्होंने इसके लिए मुखबिर को अलर्ट किया था। इसी दौरान उन्हें पता चला कि केनाल रोड खुर्सीपार में ढाई बजे रात चाकू की नोक पर बाइक लूटने वाला मिराज आलम लूट की बाइक के साथ देखा गया है। खुर्सीपार पुलिस की टीम ने अनिल किराना स्टोर के पास से आरोपी मिराज आलम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास लूट की बाइक सीजी 07 एएम 3998 के साथ जब्त किया। इस बाइक को लूटे जाने की रिपोर्ट गफ्फार मोहल्ला छावनी निवासी मो0 दानेश ने लिखाई खुर्सीपार थाने में लिखाई थी। उसने बताया कि वह अपने बड़े भाई अरबाज की मोटर सायकल लेकर सिविक सेंटर से अपने दोस्त समीर को आईटीआई खुर्सीपार उसके घर छोडऩे गया था। जब वह वापस अपने घर कैम्प 2 छावनी जा रहा था तो आईटीआई के पास केनाल रोड में रात 02.30 बजे के करीब मिराज आलम ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कटरनुमा चाकू का भय दिखाकर उसकी बाइक को लूट लिया था।
घर के बाहर से स्कूटी चोरी
खुर्सीपार जोन तीन निवासी असीम अली ने 1 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी गत 31 दिसंबर की रात उसने अपने घर के सामने से सफेद रंग की स्कूटी सीजी 07 बीडी 8072 को खड़ा किया था। सुबह देखा तो उसे कोई चोरी कर ले गया था। तलाश के दौरान पुलिस ने शिव शंकर नगर छावनी निवासी दीपक कुमार को स्कूटी के साथ केनाल रोड शुलभ के पास से गिरफ्तार किया।
वीडियो कैमरा चोरी करने वाला गिरफ्तार
तीसरे मामले में खुर्सीपार पुलिस ने वीडियो कैमरा चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा है। खुर्सीपार जोन 3 पंप हाउस के पास निवासी जय प्रकाश ने 1 जनवरी को शिकायत दर्ज कारई थी कि वह बालकनाथ मंदिर के पास वीडियो शूटिंग कर रहा था। इसी दौरान उसका एक लाख रुपए से अधिक कीमत का कैमरा किसी ने चोरी कर लिया। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एन आर्यन नाम का व्यक्ति जोन 1 गौतम मे वीडियो कैमरा बेचने कि लिए ग्राहक तलाश रहा है। खुर्सीपार पुलिस एवं छावनी पुलिस मिलकर सेक्टर 11 सड़क 8 निवासी आरोपी एन आर्यन को देना बैंक के पीछे छावनी से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का कैमरा भी जब्त किया गया।

भिलाई (वीएनएस)। नगर पालिका परिषद जामुल का दो बार नेतृत्व कर चुके और इस बार भी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार रेखराम बंछोर ने कहा है कि जामुल पालिका चुनाव में कांग्रेस को मुह की खानी पड़ी है। इस चुनाव में मात्र 5 पार्षद ही कांग्रेस के है। ज्ञात हुआ है कि कांग्रेस अपना अध्यक्ष बनाने कीबात कर रही है। कांग्रेस मुंगेरीलाल की हसीन सपना देख रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष तो अध्यक्ष अपना सभापति भी नही बना पायेगी। इनके पास तो कवेल 5 पार्षद ही है। एक पार्षद जनता कांग्रेस से है जो पूर्व मुख्यमंंत्री अजित जोगी की भांति अफवाह फैलाने में माहिर है। कांग्रेसी कितना भी ताकझांक करे और हाथ पैर पसारे अध्यक्ष तो दूर सभापति भी कांग्रेस का नही बन पाएगा।
जीते प्रत्याशियों के साथ प्रवास में रह रहे रेखराम बंछोर ने पूर्ण आश्वस्त होकर कहा कि जामुल में केवल भाजपा की ही शहर सरकार बनेगी। हमारे पास 12 पार्षद है, जरूरत पड़ी तो & और पार्षद इधर उधर से आने तैयार है और वे निरंतर संपर्क में है। कांग्रेसियों को बैकुण्ठपुर पालिका चुनाव से सबक लेना चाहिए जहां बहुमत कांग्रेस की थी और भाजपा की सरकार बन गई।

भिलाई (वीएनएस)। रिसाली निगम ने आय के मुख्य स्त्रोत को बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाने निर्णय लिया है। निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए है, जो लंबे समय से टैक्स जमा करने कोताही बरत रहे है। उन्होंने निगम खजाने में टैक्स जमा नहीं करने वालों का नाम सार्वजनिक करने कहा है। आयुक्त आशीष देवांगन ने कहा है कि कर दाता निर्धारित समय पर टैक्स की राशि निगम के खजाने में जमा कराए अन्यथा उनके खिलाफ निगम नोटिस जारी करेगा।
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2021 तक टैक्स जमा करने वालों को निगम प्रावधान के हिसाब से छूट दे रहा था। वहीं दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक टैक्स राशि में किसी तरह भी तरह की छूट नहीं है। आयुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि हितग्राही अपना टैक्स निर्धारित समय पर जमा करे और अधिबार से बचें।
राजस्व विभाग के संजय वर्मा ने बताया कि मार्च 2022 तक टैक्स जमा नहीं करने पर अधिभार के साथ टैक्स की राशि जमा करनी होगी। 1000 रूपए अधिभार के साथ 18 प्रतिशत अधिभार अलग से देना होगा।
जमा हुए 7 करोड़ : वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए शासन ने कर के रूप में राशि लेने 20 करोड़ 78 लाख का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य के अनुरूप निगम ने अब तक 7 करोड़ राशि निगम के खजाने में जमा कराया है। रिसाली निगम ने सार्वधिक राजस्व वसूली दिसंबर 2021 में की।
डिफाल्टरों की संख्या 70 से अधिक : नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर राजस्व विभाग ने डिफाल्टरों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। सूची में ऐसे लोगों का नाम है जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे है। जिनकी संख्या 70 से अधिक है।
इतना है लक्ष्य और इतने है करदाता :
– लक्ष्य 20 करोड़ 78 लाख
– व्यावसायिक कर दाता-960
– व्यावसायिक कर दाता-990
– आवासी कर दाता- 21785