बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन जिम्मेदारीपूर्वक करें। गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महोबे सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने जिले में गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की और धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गौठानों में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन व विक्रय सुचारू रूप से जारी रहे। उन्होंने चिन्हांकित गौठानों में अधिक से अधिक आजीविकामूलक गतिविधियाॅ संचालित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विकासखण्डवार और नगरीय निकायवार गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन और विक्रय की जानकारी ली।
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को गौठानों का माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में नरवा विकास के स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली और पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘‘बालोद बाजार‘‘ रिटेल शाॅप में उपलब्ध सामग्रियाॅ तथा विक्रय और ‘‘सी-मार्ट‘‘ के लिए स्थल चिन्हांकन की जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपलान अधिकारी हेमंत ठाकुर, एस.डी.एम. बालोद जी.डी.वाहिले, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत् समर्थन मूल्य पर जिले के शतप्रतिशत धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य शुरू कराएं। महोबे सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने असामयिक वर्षा के पश्चात धान उपार्जन केन्द्रों की स्थिति की जानकारी ली और निर्देशित किया कि जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धान विक्रय के लिए किसानों को परेशानी न हो। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों सहित खाद्य विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी लापरवाही पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने जिले में कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रांे व हाट बाजारों में कोरोना से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन कोरोना टेस्टिंग किया जाए। कलेक्टर ने आज से शुरू हुए 15 वर्ष से 18 वर्ष आयुवर्ग के लिए वैक्सीनेशन की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोविड-19 के गाइडलाईन का कड़ाई से पालन कराया जाए।
कलेक्टर ने जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमंाकन के लंबित प्रकरणों का शतप्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने धनवंतरी दवा योजना (सस्ती दवा दुकान) सभी नगरीय निकायों में शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय, कलेक्टर जनचौपाल आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और शेष प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. बालोद जी.डी.वाहिले, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा, डिप्टी कलेक्टर आर.एस.ठाकुर, श्रीमती सिल्ली थाॅमस, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक दीवान, सुब्रत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदि मौजूद थे।
बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जानचौपाल कार्यक्रम में पहुॅचे जिले के 41 आमजनों की समस्याओं तथा शिकायतों को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनचौपाल कार्यक्रम में ग्राम बरबसपुर की लक्ष्मी बाई ने राशन कार्ड बनाने, ग्राम दिघवाड़ी के गुमान सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि दिलाने, ग्राम बोहारा के लोभान राम ने मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम सम्बलपुर के भोजराम ने फसल क्षतिपूर्ति राशि दिलाने, ग्राम पंचायत भैंसबोड़ के सरपंच ने सड़क से विद्युत पोल हटाने, ग्राम चंदनबिरही के ललित कुमार ने ई-रिक्शा दिलाने, ग्राम जोगीभाट की नीलम बाई ने गरीबी रेखा श्रेणी का राशन कार्ड बनाने, ग्राम अर्जुनी टिकरी की ललिता बाई ने मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम दुपचेरा के डामनलाल ने कृत्रिम अंग हेतु आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम पसौद के भारत लाल ने फसल क्षतिपूर्ति राशि दिलाने, ग्राम पसौद के रामकुमार ने अतिक्रमण हटाने, ग्राम मनकी की जोहनी बाई ने सोलर पंप सुधार कराने, ग्राम बकलीटोला के रामाराम और दरियाव सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि दिलाने, ग्राम बेलमांड के प्रकाश ने श्रवण यंत्र दिलाने, ग्राम धोबनी के झुमुकलाल ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराने, ग्राम ढाबाडीह की अन्नू ने आर्थिक सहायता दिलाने और ग्राम जमरूवा के गोवर्धन व सुकालू राम ने निराश्रित पेंशन दिलाने संबंधी आवेदन कलेक्टर को सौंपे। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन कलेक्टर महोबे को सौंपे। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. बालोद जी.डी. वाहिले, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
]]>