मुंगेली के करही स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अधिवक्ता संघ द्वारा मुख्य अतिथि का ग़जमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मेरा अधिवक्ताओं से बहुत गहरा नाता है। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस बार का सदस्य रहा हूं और आज मुख्य अतिथि के रूप में आने का मौका मिला है। मुंगेली बार का इतिहास अत्यंत वैभवशाली और गौरवशाली रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपना अनुभव साझा करते हुए अधिवक्ताओं से कहा कि आपकी जवाबदारी बहुत बड़ी है, इसलिए पक्षकार से मुकदमा लेने के बाद उसे न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। वकील मुकदमा जीतता है या सीखता है, हारता नहीं है। समाज में वकीलों की बहुत प्रतिष्ठा है। समाज की सेवा में आपका भी योगदान महत्वपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पक्षकार कितना रुपया देगा, इसका मूल्यांकन नहीं करना चाहिए। अधिवक्ताओं का पूरा ध्यान पक्षकारों को न्याय दिलाने में होना चाहिए। उन्होंने नव निवार्चित पदाधिकारियों से मुंगेली बार की गरिमा को और आगे बढ़ाने की बात कही।
डिप्टी सीएम ने जिला एवं सत्र न्यायालय में ई-लाइब्रेरी की घोषणा की और फर्नीचर के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही। इसके साथ ही वहां सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग के लिए आश्वासन दिया। उन्हांेने कहा कि मुंगेली बार को आदर्श और सुविधाजनक बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि सभी पदाधिकारीगण समाज की सेवा के लिए बेहतर कार्य करेंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले ने मुंगेली बार की सराहना की। उन्होंने अधिवक्ताओं को बिना किसी भेदभाव के पीड़ितों को समभाव से न्याय दिलाने की बात कही।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री बलराम देवांगन, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-एक वरिष्ठ श्रेणी श्रीमति रेशमा बैरागी पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अधिवक्तागण, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संतुलाल सोनकर, उपाध्यक्ष श्री मोहन मल्लाह, गणमान्य नागरिक श्री विनय गुप्ता, श्री अनिल सोनी, श्री शैलेश पाठक मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गिरीश शुक्ला ने मुंगेली अधिवक्ता संघ का परिचय दिया। संजय गुप्ता ने नव गठित पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजमन सिंह ने आभार व्यक्त किया।
इन्हें दिलाई गई शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नवनिर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ मुंगेली के अध्यक्ष श्री राजमन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष आकुम गेंदले, उपाध्यक्ष सुश्री रूखमणी दिव्या, सचिव श्री राजेन्द्र चन्द्रवंशी, संरक्षक श्री विरेन्द्र कुमार मिश्रा, सह सचिव श्री रजनीकांत ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप हरवंश, ग्रंथालय सचिव श्री अमित सोनी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव श्री जीवनलाल बंजारा, कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज केशरवानी, श्री गोली बर्मन, श्री सुरेन्द्र देवागंन, श्री बोधराम साहू, श्री विजेन्द्र सिंह और हरप्रीत कौर आजमानी को शपथ दिलाई।
]]>मुंगेली विकासखंड के ग्राम दुल्लापुर में डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना मिली, जिस पर तत्काल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर बेहतर ईलाज के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन एवं मेडिकल टीम को तत्काल गांव की ओर रवाना किया गया। प्रशासन की निगरानी में स्वास्थ्य टीम पूरी तत्परता एवं सक्रियता से लगी हुई हैं और प्रति घंटे मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। गॉव में घर-घर ओआरएस घोल का वितरण किया जा रहा है। साथ ही साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए गर्म पानी एवं गर्म भोजन करने की सलाह दी जा रही है। डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि गॉव में पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है, ताकि गॉव में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा डायरिया पीड़ित मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर ईलाज भी प्रारंभ किया गया है।
कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनसे स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में जानकारी ली। वहीं चिकित्सकों को बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार सहित सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. राय ने बताया कि ग्राम दुल्लापुर सहित आसपास के गॉवों के कुल 17 डायरिया पीड़ित मरीजों का ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं, हालांकि काफी प्रयासों के बाद दुल्लापुर के डायरिया मरीज पनकुराम निषाद के गंभीर रूप से बीमार होने पर उन्हें बचाया नहीं जा सका है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर मेडिकल टीम द्वारा पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और गंभीरता से मरीजों का बेहतर ईलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। डॉ. राय ने बताया कि डायरिया प्रभावित गॉवों में लोगों को स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाईयों का वितरण, आवश्यक परामर्श और बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। जिले में डायरिया से बचाव के लिये मितानिनों एवं आरएचओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रभातचन्द्र प्रभाकर ने शासकीय प्राथमिक शाला रामगढ़ में बच्चों को कृमि नाशक दवा एलबेन्डाजॉल की गोली खिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। पूरे जिले में 03 लाख से अधिक बच्चोें को कृमिनाशक गोली खिलाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कृमि संक्रमण होने के कारण पेट में दर्द, कमजोरी, उल्टी व भूख न लगना जैसे कई लक्षण हो सकते है। इससे बचाव हेतु बच्चों को एल्बेंडाजॉल की खुराक देना जरूरी होता है। उन्होंने पालकों से अपने बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्रों अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों में ले जाकर कृमिनाशक गोली खिलाने के लिए अपील की।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविप्रसाद देवागंन ने बताया कि एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली, दो से तीन वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली, तीन से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर-किशारियों को एक गोली चबाकर खाने के लिए दिया जाता है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार ने बताया कि छुटे हुए बच्चों को मॉप-अप दिवस 04 सितबंर को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जायेगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिले को कृमिमुक्त करने विशेष रूप से कार्ययोजना बनाकर समस्त शैक्षणिक संस्थानों शासकीय, निजी स्कूलों, नवोदय विद्यालय, आईटीआई कालेज एवं ऑगनबाडी केन्द्रों में दवा खिलाई जा रही है। बच्चों को दवा खिलाने में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम बनायी गई है। इस अवसर पर डॉ. ज्वाला प्रसाद कौशिक बी.एम.ओ., स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अभिभावक उपस्थित थे।
मुंगेली जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रभातचन्द्र प्रभाकर ने शासकीय प्राथमिक शाला रामगढ़ में बच्चों को कृमि नाशक दवा एलबेन्डाजॉल की गोली खिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। पूरे जिले में 03 लाख से अधिक बच्चोें को कृमिनाशक गोली खिलाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कृमि संक्रमण होने के कारण पेट में दर्द, कमजोरी, उल्टी व भूख न लगना जैसे कई लक्षण हो सकते है। इससे बचाव हेतु बच्चों को एल्बेंडाजॉल की खुराक देना जरूरी होता है। उन्होंने पालकों से अपने बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्रों अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों में ले जाकर कृमिनाशक गोली खिलाने के लिए अपील की।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविप्रसाद देवागंन ने बताया कि एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली, दो से तीन वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली, तीन से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर-किशारियों को एक गोली चबाकर खाने के लिए दिया जाता है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार ने बताया कि छुटे हुए बच्चों को मॉप-अप दिवस 04 सितबंर को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जायेगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिले को कृमिमुक्त करने विशेष रूप से कार्ययोजना बनाकर समस्त शैक्षणिक संस्थानों शासकीय, निजी स्कूलों, नवोदय विद्यालय, आईटीआई कालेज एवं ऑगनबाडी केन्द्रों में दवा खिलाई जा रही है। बच्चों को दवा खिलाने में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम बनायी गई है। इस अवसर पर डॉ. ज्वाला प्रसाद कौशिक बी.एम.ओ., स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लोरमी श्री मिलऊ यादव उपस्थित थे।

लोरमी विकासखंड के ग्राम खपरीकला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। कलेक्टर श्री राहुल देव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शिविर में लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में मांग एवं शिकायत संबंधी कुल 335 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 140 आवेदनों का त्वरित निराकरण कर आमजनों को राहत पहुचाई गई।
कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनने किया प्रोत्साहित
कलेक्टर ने स्व समूह की महिलाओं से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान मां अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह खपरीकला की महिलाओ ने बताया कि उनके द्वारा मिट्टी से गुल्लक, गणेश सहित विभिन्न प्रकार की मूर्ति बनाया जा रहा है। कलेक्टर को समूह द्वारा बनाए गए सुंदर गुल्लक भेट भी किया गया। कलेक्टर ने समूह के कार्यों की सराहना की और उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी पकवान का स्वाद चखा। साथ ही गर्भवती, शिशुवती माताओं और बच्चो को पोषणयुक्त खानपान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
स्कूल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग, श्रम विभाग, पशुधन विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, रेशम विभाग, मनियारी जल संसाधन, मछली पालन, समाज कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केंद्र, लोक निर्माण , क्रेड़ा, विद्युत सहित स्वास्थ्य और परिवहन विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने शिविर में आमजनों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ग्राम के स्कूली बच्चों ने हायर सेकेडरी स्कूल में शिक्षको की व्यवस्था, बाउड्रीवाल, लाइब्रेरी आदि सुविधाओं की मांग की। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समस्याओं का नियमानुसार किया जाएगा निराकरण
कलेक्टर ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन आपके गांव में आया है। मैं सभी विभाग के स्टालो का अवलोकन किया हूॅ। आमजनों की कई मांगे है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का स्पष्ट निर्देश है कि आप लोगों का काम नहीं रुकना चाहिए। मैं आप लोगो को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जितनी भी यहां समस्याएं प्राप्त हुई है, उसका नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। उन्होंने लोगों के समक्ष स्थानीय अमलो को खड़ा कराकर आमजनो से पूछा, किसी का काम तो नही रूका है? इस दौरान लोगों ने बटवारा, सड़क एवं नाली निर्माण, सामाजिक पेंशन, किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिलने, मुआवजा, आवास अतिक्रमण सहित कई समस्याएं बताई। कलेक्टर ने तत्काल निराकरण योग्य प्रकरणों को मौके पर संवेदनशीलता के साथ निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं शेष प्रकरणों का भी समय सीमा में निराकरण करने कहा।
विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
कलेक्टर ने शिविर में कक्षा 10 वीं और 12 वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी क्रमशः कुमारी संजना और सृष्टि को 2500-2500 रुपए देकर सम्मानित किया। वहीं जयंत कुमार कुंभकार और अरविंद कुर्रे को उनके पिता मृत्य होने के 02 महीने के भीतर ही पंचायत विभाग में सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किया। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सिद्धि विनायक समूह को 15 हजार का चेक और यदुवंशी महिला स्व सहायता समूह को 60 हजार रुपए का चेक, मछली पालन विभाग की ओर से सेानिया महिला स्व. सहायता समूह को एक नग महाजाल और दुजराम केवट को एक नग महाजाल एवं एक नग फिसमाउण्ट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन लोगों को आयुष्मान कार्ड, शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग सहायता योजना के तहत 12 बच्चों को एमआर किट वितरण, राजस्व विभाग द्वारा 05 किसानों को किसान किताब का वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हे बच्चों को अन्नप्राशन और महिलाओं को सुपोषण किट का भी वितरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम लोरमी श्री अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और ग्राम सहित आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
]]>

मुंगेली 21 जून, 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में सरगांव तहसीलदार शशि नर्मदा नायक, आर. आई., पटवारी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नगर पंचायत सरगांव के मनियारी नदी में अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए 05 ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर जब्त कर पुलिस थाना सरगांव में सुपुर्द कर दिया गया। उक्त प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
]]>
ग्राम पथरताल के ग्रामवासियों ने बताया – कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन सौपे है, अपने आवेदन अनुसार, हम समस्त ग्रामवासी ग्राम पथरताल ग्राम पंचायत सावतपुर तहसील लालपुर जिला मुंगेली का निवासी है, निवेदन प्रस्तुत किये है की ग्राम सावंतपुर के दबंगों (नाम आवेदन में शामिल) द्वारा जानबूझकर मवेशियों को खुला छोड़ा जाता है, इसकी जानकारी थाना प्रभारी लालपुर व तहसीलदार लाल लालपुर को दी जा चुकी है परंतु किसी के द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है, अपने आवेदन में कहा उक्त समय को लेकर समस्त ग्रामवासी आक्रोशित हैं त्वरित कार्यवाही न होने पर अप्रिय घटना घटने व ग्राम की लोक शांति भंग होने की भारी संभावना है । ग्रामवासियों एवं किसानों ने बताया इस उक्त समस्या पर तत्काल कार्यवाही न होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की आपसी घटना घटती है तो इसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ग्राम वासियों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा कोई रोका छेका का कार्य नहीं किया और मवेशी वालों को चराने की सहमति दे रहा है । ग्रामवासियों ने अपनी समस्याओ को मीडिया के साथ सांझा करते हुए कहा उक्त समस्या का निराकरण नही होने पर दर्जनों मवेशियों के साथ हम ग्रामवासी रोड पर बैठेंगे।
जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर राहुल देव ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आमजनों की समस्याएं, मांगो एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के तहत नियमानुसार आमजनों को लाभांवित किया जाना है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलना ही चाहिए। उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आवेदकों ने अपनी मांगों, समस्याओं तथा शिकायतों से संबंधित आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत शासन के नियमानुसार शीघ्र निराकरण की बात कही। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम आकांक्षा शिक्षा खलखो (आई.ए.एस), अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर मेनका प्रधान सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
]]>

