गरियाबंद – CHHATTISGARH24X7.IN
https://chhattisgarh24x7.in
Sun, 02 Jan 2022 08:11:38 +0000en-US
hourly
1 https://wordpress.org/?v=7.0.2पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान घायल…
https://chhattisgarh24x7.in/?p=374
https://chhattisgarh24x7.in/?p=374#respondSun, 02 Jan 2022 08:11:38 +0000https://www.visionnewsservice.co.in/?p=374पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान घायल…
गरियाबंद (वीएनएस)। जिले में नक्सल मुठभेड़ की सूचना मिल रही है। मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है। कई नक्सलियों के भी घायल होने की खबर मिल रही है। घायल जवान को हॉस्पिटल में एडमिट करने रायपुर से हेलीकॉप्टर रवाना कर दिया गया है। घायल जवान एसटीएफ का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर के कुल्हाड़ीघाट रेंज में ओडिशा सीमा से लगी पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई है।
]]>https://chhattisgarh24x7.in/?feed=rss2&p=3740मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना से ग्रामीणों को मिल रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
https://chhattisgarh24x7.in/?p=270
https://chhattisgarh24x7.in/?p=270#respondSun, 02 Jan 2022 04:20:44 +0000https://www.visionnewsservice.co.in/?p=270गरियाबंद (वीएनएस)। जिले में दूरस्थ, दुर्गम एवं पहुंच विहीन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधायें दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की शुरुआत 02 अक्टूबर 2019 को मुख्यमंत्री के द्वारा शुभारंभ किया गया। जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाए हेतु मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजनान्तर्गत कोविड-19 प्रभाव के पूर्व 18 हाट बाजार क्लिनिक का संचालन किया जा रहा था, जिसमें जिले में 45 हजार 669 मरीजों की जांच कर 39 हजार 122 हितग्राहियों को दवाईयां वितरित किया गया। वर्तमान में कोविड-19 प्रभाव की कमी को देखते हुए माह अगस्त 2021 से विकासखण्ड मैनपुर में 07 हाट बाजार में कुल-3073 हितग्राही, विकासखण्ड देवभोग में 03 हाट बाजार में 325 हितग्राही, विकासखण्ड छुरा में 07 हाट बाजार क्लिीनिक में 584 हितग्राही, विकासखण्ड गरियाबंद में 03 हाट बाजार में 708 हितग्राहियों को लाभान्वित कर दवाइयां वितरित की गई जिसमें अब तक कुल 30 मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक में से कुल 25 हाट बाजार क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है जिसमें 5116 लाभान्वित हितग्राहियों की निःशुल्क जांच एवं दवाईयों का वितरण किया गया।
]]>https://chhattisgarh24x7.in/?feed=rss2&p=2700भुंजिया विकास अभिकरण के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण
https://chhattisgarh24x7.in/?p=268
https://chhattisgarh24x7.in/?p=268#respondSun, 02 Jan 2022 04:19:48 +0000https://www.visionnewsservice.co.in/?p=268गरियाबंद (वीएनएस)। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद के अध्यक्ष एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में 01 जनवरी 2022 को अध्यक्ष एवं सदस्यों ने पदभार ग्रहण कर लिया है। जारी आदेश अनुसार ग्राम कोपेकसा निवासी ग्वाल सिंह सोरी अध्यक्ष तथा ग्राम पीपरछेड़ी के रमेश्वर, ग्राम कुरूभांठा टीकम सिंह नागवंशी, ग्राम बीजापानी के परस राम मरकाम, ग्राम फुलझर के अवधराम और धमतरी जिला के ग्राम खालगढ़ निवासी दयाराम, भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद के सदस्य होंगे।
]]>https://chhattisgarh24x7.in/?feed=rss2&p=2680डुमरबहाल में दिव्यांगजन शिविर अब 7 को
https://chhattisgarh24x7.in/?p=266
https://chhattisgarh24x7.in/?p=266#respondSun, 02 Jan 2022 04:18:30 +0000https://www.visionnewsservice.co.in/?p=266गरियाबंद (वीएनएस)। दिव्यांगजनों का चिकित्सा परीक्षण एवं मेडिकल प्रमाण पत्र तथा यूनिक आईडी के लिए देवभोग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डुमरबहाल में 03 जनवरी सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया था। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए 07 जनवरी शुक्रवार को उक्त शिविर का आयोजन किया जायेगा। शेष शिविर का आयोजन यथावत रहेगा।