धमतरी – CHHATTISGARH24X7.IN
https://chhattisgarh24x7.in
Mon, 03 Jan 2022 15:08:59 +0000en-US
hourly
1 https://wordpress.org/?v=7.0.2विधायक-कलेक्टर ने किया तालाब गहरीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन
https://chhattisgarh24x7.in/?p=1167
https://chhattisgarh24x7.in/?p=1167#respondMon, 03 Jan 2022 15:08:59 +0000https://www.visionnewsservice.co.in/?p=1167
धमतरी (वीएनएस)। मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव तथा कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने सोमवर को नगरी के छिपलीपारा में स्थित बांधा तालाब गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि उक्त तालाब के गहरीकरण के लिए मनरेगा मद से 20 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसका सौंदर्यीकरण नगर पंचायत नगरी के द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
]]>https://chhattisgarh24x7.in/?feed=rss2&p=1167025वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कराई जाएगी अरबिंदो पर आधारित प्रतियोगिता
https://chhattisgarh24x7.in/?p=1165
https://chhattisgarh24x7.in/?p=1165#respondMon, 03 Jan 2022 15:08:00 +0000https://www.visionnewsservice.co.in/?p=1165धमतरी (वीएनएस)। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 25वां राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी 2022 को पुद्दुचेरी में किया जाएगा। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी ने बताया कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा उत्सव में अरबिंदो के जीवन तथा शिक्षा के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उनके स्वतंत्रता संग्राम तथा साहित्यिक विधाओं के संबंध में विभिन्न कार्यक्रम जिल एवं राज्य स्तर पर आयोजित किया जाना है। उन्होंने बताया कि तत्संबंध में अरबिंदो पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, जिसमें रेसिटेशन ऑफ स्पीचेस ऑर राइटिंग्स फ्रॉम दि नेशनलिस्ट पीरियड, पोएट्री रेसिटेशन विद डांस मूवमेंट्स एण्ड म्यूजिक, ड्रामा इनेक्टमेंट, सांग रिलेटेड टू दि फ्रीडम स्ट्रगल और चूज एण्ड एफोरिज्म (शॉट सजेस्टिव स्टेटमेंट्स) ऑफ अरविंदो एण्ड कमेंट ऑन इट विषय सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि उक्त विषय के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक ऐसे प्रतिभागी, जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष के बीच है, वे उपरोक्तानुसार अपनी वीडियोग्राफी की सीडी आगामी 05 जनवरी को सुबह 11 बजे तक रूद्री स्थित कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण में जमा करा सकते हैं।
]]>https://chhattisgarh24x7.in/?feed=rss2&p=11650स्वामी आत्मानंद विद्यालय के 147 विद्यार्थियों ने लगावाया टीका
https://chhattisgarh24x7.in/?p=1162
https://chhattisgarh24x7.in/?p=1162#respondMon, 03 Jan 2022 15:07:12 +0000https://www.visionnewsservice.co.in/?p=1162
धमतरी (वीएनएस)। देश सहित प्रदेश और जिले में भी सोमवार से 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय बठेनापारा वार्ड स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में भी टीकाकरण किया गया। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि आज पहले ही दिन स्वास्थ्य विभाग के दल के द्वारा यहां के 147 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था में अध्ययनरत कुल 345 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जाना है, इनमें से शेष छूटे हुए 198 विद्यार्थियों का वैक्सिनेशन भी शीघ्र कराया जाएगा। जिन बच्चों का टीकाकरण किया गया, वे सभी उत्साहपूर्वक इस महा अभियान का हिस्सा बने और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। ज्ञात हो कि जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को आज से कोवैक्सिन के टीके का पहला डोज लगाया जा रहा है।
]]>https://chhattisgarh24x7.in/?feed=rss2&p=11620त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन : जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त
https://chhattisgarh24x7.in/?p=1159
https://chhattisgarh24x7.in/?p=1159#respondMon, 03 Jan 2022 15:05:03 +0000https://www.visionnewsservice.co.in/?p=1159धमतरी (वीएनएस)। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2021 के तहत जिले के चारों विकासखण्डों के जिन-जिन ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन होना है, वहां के लिए उपायुक्त, भू-अभिलेख श्रीमती प्रेमलता मण्डावी को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक को निर्वाचन क्षेत्रों में भ्रमण कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) पी.एस. एल्मा ने सहायक संचालक, कौशल विकास शैलेन्द्र गुप्ता को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया है, जिनका मोबाइल नंबर 99933-50362 है।
]]>https://chhattisgarh24x7.in/?feed=rss2&p=11590स्वामी आत्मानंद विद्यालय संबंधी बैठक 4 को
https://chhattisgarh24x7.in/?p=1155
https://chhattisgarh24x7.in/?p=1155#respondMon, 03 Jan 2022 15:02:25 +0000https://www.visionnewsservice.co.in/?p=1155धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में चार जनवरी को बैठक आहूत की गई है। दोपहर दो बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।
]]>https://chhattisgarh24x7.in/?feed=rss2&p=11550बच्चों ने टीके को कोविड से सुरक्षा का उपाय बताया
https://chhattisgarh24x7.in/?p=1130
https://chhattisgarh24x7.in/?p=1130#respondMon, 03 Jan 2022 14:43:15 +0000https://www.visionnewsservice.co.in/?p=1130
धमतरी (वीएनएस)। इंतजार की घड़ियां आज खत्म हुईं। कोविड 19 का टीका लगने के बाद खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय शिवसिंह वर्मा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल की 12 वीं की छात्रा कुमारी जया सोनी कहती हैं कि स्कूल से घर जाते वक्त वे टीकाकरण केंद्र देखकर अक्सर सोचा करती थीं, कि उनकी टीका लगाने की बारी कब आएगी? आखिर आज वह दिन आ ही गया। वे सुबह से स्कूल आने को बेताब थीं, आज टीका जो लगना था। टीका लगने के बाद वे इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का साधुवाद भी कीं। वहीं इसी स्कूल की कुमारी हर्षिता पटेल बताती हैं कि टीका लगाने के बाद उन्हें किसी तरह का कोई साईड इफेक्ट नहीं हुआ। माता पिता का टीकाकरण होने के बाद वे भी टीका लगाने की बारी का इंतजार कर रही थीं। टीका लगने के बाद उत्साहित होकर वे अपनी सहेलियों और अन्य दोस्तों को भी कोविड टीका लगाने की अपील की। हर्षिता का कहना है कि कोविड से बचाव का यह उपाय है। इसलिए सभी को टीका अवश्य लगाना चाहिए। डॉ शोभाराम देवांगन शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल की श्रेया सूद, कुरूद के हाईस्कूल कन्हारपुरी के छात्र अजय मेश्राम सहित हाईस्कूल भोथापारा नगरी, जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद, सेंट जेवियर्स स्कूल धमतरी इत्यादि के बच्चे भी कोविड 19 का टीका लगाकर काफी उत्साहित नजर आए। साथ ही अन्य बच्चों को भी कोविड 19 का टीका अनिवार्य रूप से लगाने प्रेरित भी किया।
गौरतलब है कि जिले में कोविड 19 से बचाव के लिए आज से स्कूलों में 15 से 18 साल तक की आयु के बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। पहला टीका लगने के 28 दिनों में दूसरे डोज का टीका इन बच्चों को लगाया जाएगा। कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देश पर इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व अमला आज सुबह से ही मुस्तैदी से लगा हुआ है। ज्ञात हो कि जिले के 234 हाई तथा हायर सेकेण्डी स्कूल के 15 से 18 साल तक की आयु के 54 हजार से अधिक बच्चों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। इनमें 167 शासकीय और 65 निजी स्कूल शामिल हैं। कलेक्टर ने इस आयु वर्ग के सभी बच्चों को कोविड से बचाव के लिए टीकाकारण कराने की अपील की है।