

भटगांव (वीएनएस)। देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से इंटरशिप के लिए पहुंचे छात्र वीरेन्द्र साहू, छात्रा शुभ्रा निषाद एवं मुस्कान सिंह ने भटगांव गायत्री परिवार महिला मण्डल सदस्य श्रीमती प्रमोदिनी केपी पटेल के यहां 1 जनवरी को नववर्ष के उपलक्ष्य मे 1 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया। इसके अलावा मृदुला सिंह, रणवीर सिंह के यहां दीप महायज्ञ, श्रीमती नीलिमा-रामदुलार साहू के यहां दीप महायज्ञ, धनेश्वरी पटेल व सरसींवा गायत्री परिवार ने सामूहिक 1 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, धारासीव मे 1 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, धनसीर, पवनी, छिर्रा सहित कई स्थानों पर नये वर्ष मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने अपने परिवार, गायत्री परिवार, समाज, क्षेत्र एवं देशवासियो के उज्जवल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य के लिए यज्ञ मे आहुति देकर माँ गायत्री, गुरुदेव व माताजी से शुभकामनायें किये। इस दौरान ब्लॉक के युवा मण्डल, महिला मण्डल एवं वरिष्ठ परिजनों सहित ब्लॉक समन्वयक केपी पटेल का विशेष योगदान रहा। ज्ञात हो कि हिन्दू नववर्ष को भी सभी प्रज्ञा संस्थानों एवं गायत्री परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष यज्ञ के आयोजन के साथ चैत्र नवरात्री मे अनुष्ठान करते हैं।
]]>
बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलडीहा में साल्ट एन्ड लाइट प्रोफेटिक चर्च ने 3 दिवसीय क्रिसमस एवं नव वर्ष उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व बिलाईगढ़ विधायक प्रत्याशी संतोष सोनवानी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कैलाश ब्रह्मणे मध्यप्रदेश, पास्टर अम्बेश जांगड़े, सुनील जांगड़े अमलडीहा से उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के लिए कमलेश साहू जनपद सदस्य, श्यामा रानी पटेल सरपंच ग्राम पंचायत अमलडीहा शामिल थे।
प्रथम दिवस 31 दिसम्बर 2021 को मीटिंग सभा, द्वितीय दिवस 1 जनवरी को क्रिसमस और नव वर्ष उत्सव एवं तृतीय दिवस 2 जनवरी को गिफ्ट वितरण व प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।


बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ विधानसभा में राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की 191 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सुश्री जुलेखा जबी थीं, जिन्होंने फातिमा शेख व सावित्री बाई फुले के छायाचित्र में कैंडल जलाकर उनका स्मरण किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माता सावित्री बाई फुले के जीवन संघर्ष और उनके शिक्षा के प्रचार-प्रसार कर नारी जाति के उत्थान पर केंद्रित करना था। ताकि महिलाएं इनको प्रेरणा समझ कर उनकी तरह एक शिक्षित नारी बन सके और समाज सहित पूरे देश को सम्मान दिला सकें।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान से जुड़ी कई कार्यक्रम हे, जिसमे छोटे-छोटे बच्चों ने महिलाओं के सम्मान से जुड़ी गीत संगीत पर मधुर प्रस्तुति दी और पेंटिंग बनाई।

बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ इलाके के छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बिरतिया बाबा के अमृत माटी’ के निर्माता मोहन साहू शिवरीनारायण के प्रसिद्ध शबरी मंदिर पहुंचे, जहा मंदिर में मत्था टेक क्षेत्रवासियों के लिए उन्होंने मंगल कामना की। साथ ही साथ रोहिना व भटगांव के वरिष्ठजनों के साथ मिलकर गरीब असहाय लोगों को बढ़ती ठंड से बचाने कंबल वितरण किया और नए साल की बधाई देते हुए उनका आशीर्वाद लिया।
फिल्म निर्माता मोहन साहू ने बताया कि उनकी एक जिज्ञासा था कि जिस समय वो तरक्की की सीढ़ी पर चढ़ने की शुरुवात करेंगें, गरीबों की कुछ मदद कर उनके कुछ तकलीफों को दूर करने में सहयोग करूंगे। इसका मौका उन्हें अब मिला और उन्होंने लोगों को कंबल बाँटे। उन्होंने कहा कि उनकी निर्मित फिल्म ‘बिरतिया बाबा की अमृत माटी’ इस वर्ष रिलीज हो जाएगी। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित हैं, जिसमें सर्पदंश और बिच्छू के विष रतिया बाबा की मिट्टी खाने से खत्म हो जाता है। इसकी महिमा को इस फिल्म के माध्यम से उकेरने का प्रयास किया गया है।