उन्होंने बताया कि लगभग छह वर्षों में अधिकारियों की वित्तीय शक्तियों में यह पहला संशोधन है, जिसमें पिछला संशोधन 7 अगस्त, 2019 को किया गया था।
प्रशासनिक सचिवों को विशेष मामलों में पूर्ण वित्तीय अधिकार प्रदान किए गए हैं, जिनमें व्यक्तिगत सलाहकारों, परामर्शदाताओं, पेशेवरों, परियोजना प्रबंधन इकाइयों और अन्य विशेषज्ञों की नियुक्ति, मानव संसाधनों की भर्ती, उपकरणों की खरीद और नए वाहनों का अधिग्रहण शामिल है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “यह सुनिश्चित करना हमारी ज़िम्मेदारी है कि सार्वजनिक धन का उपयोग सही समय पर, सही जगह और सही उद्देश्य के लिए हो। यह निर्णय न केवल सुशासन को मज़बूत करेगा, बल्कि जनता को सेवाएँ अधिक प्रभावी और समय पर प्रदान करेगा, साथ ही फाइलों के अनावश्यक अंतर-विभागीय आवागमन से होने वाली देरी को भी समाप्त करेगा।”
नई दिल्ली स्टेशन पर 15 फरवरी की रात हुई भगदड़ मामले में उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन के डीआरएम सुखविंदर सिंह ट्रांसफर कर उनकी जगह पुष्पेश आर त्रिपाठी की तैनाती की गयी है. वो अभी तक उत्तर मध्य रेलवे में तैनात थे. इसके अलावा एडीआरएम विक्रम सिंह राणा, सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (यात्री सेवाएं) आनंद मोहन, स्टेशन डायरेक्टर महेश यादव और आरपीएफ एएससी महेश चंद सैनी का ट्रांसफर किया गया है. इनकी नई पोस्टिंग की घोषणा अभी नहीं की गई है.
तीन ट्रांसफर बोर्ड के आदेश से
इसमें तीन ट्रांसफर बोर्ड के आदेश पर किए गए हैं. जिसमें डीआरएम सुखविंदर सिंह, एडीआरएम विक्रम सिंह राणा और आरपीएफ एएससी महेश चंद सैनी का ट्रांसफर बोर्ड द्वारा जारी तीन अलग-अलग आदेशों के जरिए किया गया है. वहीं महेश यादव और आनंद मोहन का तबादला आदेश उत्तर रेलवे द्वारा किया गया है. दिल्ली डिवीजन के सीनियर डीसीएम आनंद मोहन की जगह निशांत नारायण को जिम्मेदारी सौंपी गई है. नई दिल्ली स्टेशन डायरेक्टर महेश यादव की जगह लक्ष्मीकांत बंसल को नियुक्त किया गया है.
रेलवे रूटीन ट्रांसफर बता रहा
हालांकि भारतीय रेलवे इसे रूटीन ट्रांसफर बता रहा है. दिल्ली डीआरएम की तैनाती सामान्य तौर पर कम से कम दो साल की होती है, लेकिन इनका जल्दी ट्रांसफर हुआ है. इसलिए इसे भगदड़ की कार्रवाई ही मानी जा रही है.
300 लोगों से पूछताछ
इस मामले में रेलवे बोर्ड ने दो वरिष्ठ अधिकारियों की हाईलेवल कमेटी का गठन किया था. जांच कर रही टीम ने मामले में करीब 300 लोगों से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं. कमेटी ने रजिस्टर तक की भी जांच की है. कमेटी के अनुसार तकनीकी समेत सभी एंगल से जांच की गयी है.
]]>भारतीय रेलवे के अनुसार मौजूदा समय स्टेशन में ज्यादातर भीड़ महाकुंभ जाने वाली होती है. ये यात्री स्टेशन में पहाड़गंज और अजमेरी गेट दोनों ओर से प्रवेश करते हैं. एक दिन पूर्व हादसे में प्रयागराज जाने वाली गाड़ी के अनाउंसमेंट के बाद ही हुआ था. इसलिए भारतीय रेलवे ने तत्काल प्रभाव से स्टेशन में एंट्री और एग्जिट पर फैसला ले लिया है.
स्पेशल ट्रेन के लिए प्लेटफार्म फिक्स रहेगा
भारतीय रेलवे के अनुसार महाकुंभ जाने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज सभी स्पेशल ट्रेनों को केवल प्लेटफार्म नंबर 16 से ही चलाया जाएगा. यह स्टेशन पूरी तरह से डेडीकेट कर दिया गया है. पहले स्पेशल ट्रेनें जो प्लेटफार्म खाली रहता था, उसी से चलाई जाती थीं. इससे यात्री अलग-अलग प्लेटफार्म की ओर जाते थे.
इसके साथ ही इसके लिए एंट्री और एग्जिट निर्धारित का दी गयी है. जिन यात्रयिों को प्लेटफार्म 16 से ट्रेन पकड़नी होगी, उन्हें अजमेरी गेट का ही इस्तेमाल करना होगा. यानी प्रयागराज स्पेशल ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों को पहाड़गंज की ओर से एंट्री नहीं दी जाएगी. अगर गलती से पहाड़गंज जाते हैं तो आपको वापस पहाड़गंज की ओर आना होगा.
जिन यात्रियों ने प्रयागराज जाने के लिए दूसरी ट्रेनों का कंफर्म टिकट लिया हुआ है, उनकी एंट्री दोनों ओर से यानी पहाड़गंज और अजमेरी गेट से हो सकती है.
वहीं भारतीय रेलवे संगम स्टेशन को अब 26 फरवरी तक बंद करने का फैसला लिया है. रेलवे ने पहले 14, फिर 16 फरवरी तक स्टेशन को बंद रखने निर्णय लिया था. लेकिन अब डेट बढ़ा दी गयी है.
]]>अभी तक किसी भी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है. दिल्ली में आए भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था. यह भूकंप सुबह 5:36 बजे आया. भूकंप का केंद्र धौलाकुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था. एक अधिकारी ने कहा कि धौलाकुआं के पास एक झील है. हर दो से तीन साल में एक बार कम तीव्रता वाले भूकंप आते रहते हैं. 2015 में यहां 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था. अधिकारी ने कहा कि भूकंप आने पर तेज आवाज भी सुनाई दी. दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आप सब सुरक्षित हैं. इसने नागरिकों से आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन पर कॉल करने का भी आग्रह किया.
‘ऐसा लगा जैसे इमारत गिरी हो’
भूकंप के तेज झटकों से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कई ऊंची इमारतों के निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए. नोएडा सेक्टर 20 के ई ब्लॉक में मॉर्निंग वॉक पर निकलीं 50 वर्षीय एक महिला ने कहा कि हम लोग बाहर पार्क में वॉक कर रहे थे तो पता नहीं चला. लेकिन काफी तेज था. लोग बाहर आ गए. वहीं, पश्चिमी दिल्ली निवासी नरेश कुमार ने कहा कि उन्होंने पहली बार इतना तेज भूकंप महसूस किया है. वहीं दिल्ली के खानपुर इलाके में रहने वाले अमित चौरसिया ने बताया कि यह भूकंप इतना जोरदार था कि वह डर गए. उनकी आंख खुली तो उन्हें घर के सामान हिलते नजर आए. उन्हें लगा जैसे उनके बगल वाली इमारत गिर गई. वहीं, एक दुकानदार ने कहा कि भूकंप इतना तेज था कि लोग चिल्लाने लगे. एक अन्य शख्स ने कहा कि दिल्ली में पहली बार मैंने ऐसा भूकंप देखा और महसूस किया.
वहीं, प्रयागराज जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे रतनलाल शर्मा ने कहा कि वह प्लेटफॉर्म पर थे, तभी उन्हें अचानक झटका लगा. उन्होंने कहा कि ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन अचानक रुक गई हो. वहीं, एक अन्य यात्री ने कहा कि उन्हें लगा जैसे ट्रेन की भयंकर टक्कर हुई हो. गाजियाबाद में एक ऊंची इमारत में रहने वाले एक निवासी ने कहा कि झटके इतने तेज थे कि सभी लोग घबराकर नीचे की ओर भागे. भूकंप के कई वीडियो सामने आए. इसमें लोग दिल्ली-एनसीआर में अपने घरों के बाहर इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे थे. ये सभी भूकंप के आफ्टरशॉक से भयभीत थे.
दिल्ली भूकंपीय रूप से सक्रिय हिमालयी टकराव क्षेत्र से लगभग 250 किलोमीटर दूर स्थित है. क्रमशः हिमालयी और स्थानीय स्रोतों के कारण अक्सर दूर-और निकट-क्षेत्र में झटके महसूस करता है. 12 अप्रैल, 2020 को 3.5 तीव्रता का भूकंप और 10 मई, 2020 को उत्तर पूर्वी दिल्ली में 3.4 तीव्रता का भूकंप और 29 मई, 2020 को रोहतक (दिल्ली से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम) के पास 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद एक दर्जन से अधिक आफ्टरशॉक आए थे, जिससे घनी आबादी वाले इलाके में दहशत फैल गई थी. भारत के भूकंपीय ज़ोनिंग मानचित्र में दिल्ली को भूकंपीय ज़ोन IV में रखा गया है. यह इंट्राप्लेट क्षेत्र हिमालयी भूकंपों के कारण मध्यम से उच्च जोखिम का सामना करता है.
]]>

बीते 7 जनवरी से 23 जनवरी 2025 के बीच दिल्ली पुलिस ने 5 करोड़ 29 लाख 36 हजार 245 रुपये कैश सीज किए हैं. इसके साथ ही तकरीबन 38 किलो चांदी और एक किलो सोना भी बरामद कर चुकी है. सोना-चांदी की कीमत भी करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है. इसके साथ ही अबतक 20 करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत की ड्रग्स की बरामदगी हुई है. इन 16 दिनों में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 577 मामले भी दर्ज हुए हैं.
दिल्ली पुलिस का जबरदस्त एक्शन
दिल्ली पुलिस ने अब तक तकरीबन 120 किलो ड्ग्स और 1200 नशा के इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिसका उपयोग दिल्ली चुनाव में करने की जाती. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने 19 हजार 65 लोग को गिरफ्तार किया है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 47 हजार लीटर शराब भी बरामद किया है, इसकी कीमत भी तकरीबन एक करोड़ आंकी जा रही है.
करोड़ों रुपये हुए बरामद
दिल्ली 7 जनवरी के बाद हर दिन दिल्ली चुनाव को लेकर पीसी कर आंकड़ा जारी करती है. दिल्ली पुलिस हर दिन करोड़ों रुपये कैश और करोड़ों को सामान की बरामदगी करती है. इस दौरान राजनीति दलों के शिकायत पर थाली, बर्तन, लोटा, कुर्सी और अन्य तरह की सामानों की बरामदगी करती है. इसके साथ लाइसेंसिंग रिवॉल्वर और रायफल भी सीज कर रही है. बीते 16 दिनों अब तक तकरबीन 400 शस्त्र को जब्त किया गया है.
बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे औऱ 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. चुनाव आय़ोग के नोटिफिकेशन जारी करने के बाद अभी 16 दिन ही हुए हैं और इतने बड़े पैमाने पर कैश और सोना-चांदी मिले हैं. ऐसे में 26 जनवरी के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज होगी और इससे भी ज्यादा बरामदगी की उम्मीद की जा रही है. इसलिए दिल्लीवालों अगले 13 दिन काफी कठिन आन वाले हैं.
]]>दिल्ली सरकार ने चालान के स्मार्ट भुगतान के लिए सिस्टम बनाने को अब सेवा प्रदाता के चयन के लिए टेंडर जारी किया है. 30 अक्टूबर तक यह टेंडर भरा जा सकता है, जबकि ऑनलाइन प्री-बिड बैठक 1 नवंबर को होगी. टेंडर के अनुसार, नई प्रणाली में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संदेश भेजे जाएंगे. इनमें तस्वीर, पीडीएफ, और वीडियो जैसे विभिन्न मीडिया प्रारूपों में मैसेज ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का मिलेंगे.
ऑनलाइन होगा भुगतान
इस नई सुविधा में यूपीआई ऐप जैसे गूगल पे और फोनपे आदि को भी जोड़ा जाएगा. ऐसा होने पर लोग चालान का भुगतान और आसानी से कर सकेंगे. चालान भुगतान के बाद उपयोगकर्ता को हर नए चालान पर पुश नोटिफिकेशन मिलेगा. प्रारंभ में यह सुविधा केवल परिवहन से संबंधित चालानों पर लागू होगी. चूंकि व्हाट्सएप में पुश मैसेज की सुविधा है, यह लोगों को चालान की नियमित याद दिलाएगा, जैसे बैंकों या अन्य कंपनियों द्वारा बकाया राशि की याद दिलाने के लिए किया जाता है.
अभी देरी से मिलता है नोटिफिकेशन
अभी सरकार की परिवहन ई-चालान वेबसाइट के माध्यम से ट्रैफिक चालान भरा जाता है. अधिकारियों के अनुसार, कई वाहन मालिकों को हफ्तों तक चालान का एसएमएस नोटिफिकेशन नहीं मिलता है. नई प्रणाली के आने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी.
रोज कटते हैं 1000-1500 चालान
दिल्ली में 82 लाख से अधिक वाहन हैं. रोजाना करीब 1,000-1,500 ई-चालान जारी किए जाते हैं. दिल्ली सरकार के एआई-आधारित ट्रैफिक उल्लंघन बुकिंग सिस्टम शुरू होने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है. परिवहन विभाग के मौजूदा वेब पोर्टल प्रणाली में अब व्हाट्सएप का उपयोग जोड़ने की योजना है, क्योंकि व्हाट्सएप अब सबसे आम संचार माध्यम बन चुका है. यदि किसी उपयोगकर्ता का व्हाट्सएप पंजीकृत नहीं है, तो चालान एसएमएस और पंजीकृत ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा.
ED ने सोमवार सुबह 17 लोकेशन पर छापेमारी की. इसमें संजीव अरोड़ा के अलावा रीयल स्टेट कारोबारी हेमंत सूद और चंदशेखर अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल हैं. महादेव एप मामले में भी चंद्रशेकर का नाम सामने आया था.
ईडी रेड पर क्या बोले संजीव अरोड़ा
वहीं इन छापों रेड्स को लेकर संजीव आरोड़ा ने बयान जारी करके ईडी को पूरा सहयोग देने की बात कही है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, तलाशी अभियान के कारण के बारे में निश्चित नहीं हूं, एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि उनके सभी प्रश्नों का उत्तर दिया जाए.’
मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार को घेरा
ईडी का यह एक्शन वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया को रास नहीं आया और उन्होंने इसे लेकर मोदी सरकार पर प्रहार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘आज फिर मोदीजी ने अपने तोते मैना को खुला छोड़ दिया है. आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले रेड कर रहे हैं.’
इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘पिछले दो सालों मैं इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया… कहीं भी कुछ भी नहीं मिला. लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां लगी हुई हैं. एक के बाद एक फ़र्ज़ी केस बनाने में…’
सिसोदिया ने इसके साथ ही आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए ये लोग किसी भी हद तक जाएंगे. लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे.
]]>दिल्ली में 112 दिनों के बाद AQI का लेवल इतने खराब स्तर तक पहुंचा है. बुधवार को AQI का स्तर 235 रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले 5 जून 2024 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में AQI का लेवल 248 रिकॉर्ड किया गया था. इसका मतलब यह हुआ कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है. एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के अनुसार, मौजूदा समय में दिल्ली की हवा को खराब करने में ट्रांसपोर्ट सेक्टर महत्वपूर्ण कारण है. इसका मतलब यह हुआ कि वाहनों से होने वाला प्रदूषण काफी खतरनाक है. सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड के मुताबिक, इससे पहले मंगलवार को दिल्ली का AQI 197 था.
विंटर एक्शन प्लान
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विंटर एक्शन प्लान जारी किया है. इसमें इस बार 21 प्वाइंट पर फोकस रखने की बात कही गई है. इसका उद्देश्य वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाना है. मुख्य तौर पर एंटी डस्ट कैंपेन, सड़कों पर साफ-सफाई, पानी का छिड़काव, प्रदूषण पर नियंत्रण पाने वालों को सम्मानित करने के साथ ही इसको लेकर जागरुकता अभियान चलाना. पराली जलाने की घटनाओं पर काबू पाने की कोशिश को भी इसमें रखा गया है. बता दें कि इससे पहले सरकार ने कहा था कि यदि वायु प्रदूषण से हालात बिगड़ते हैं तो वर्क फ्रॉम होम और ऑड ईवन जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं.
मुंबई में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार शाम को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मूसलाधार बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. IMD ने मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बता दें कि मुंबई में बुधवार दोपहर से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. आईएमडी ने गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम भी चौकन्ना हो गया है. फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.
दिल्ली में 112 दिनों के बाद AQI का लेवल इतने खराब स्तर तक पहुंचा है. बुधवार को AQI का स्तर 235 रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले 5 जून 2024 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में AQI का लेवल 248 रिकॉर्ड किया गया था. इसका मतलब यह हुआ कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है. एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के अनुसार, मौजूदा समय में दिल्ली की हवा को खराब करने में ट्रांसपोर्ट सेक्टर महत्वपूर्ण कारण है. इसका मतलब यह हुआ कि वाहनों से होने वाला प्रदूषण काफी खतरनाक है. सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड के मुताबिक, इससे पहले मंगलवार को दिल्ली का AQI 197 था.
विंटर एक्शन प्लान
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विंटर एक्शन प्लान जारी किया है. इसमें इस बार 21 प्वाइंट पर फोकस रखने की बात कही गई है. इसका उद्देश्य वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाना है. मुख्य तौर पर एंटी डस्ट कैंपेन, सड़कों पर साफ-सफाई, पानी का छिड़काव, प्रदूषण पर नियंत्रण पाने वालों को सम्मानित करने के साथ ही इसको लेकर जागरुकता अभियान चलाना. पराली जलाने की घटनाओं पर काबू पाने की कोशिश को भी इसमें रखा गया है. बता दें कि इससे पहले सरकार ने कहा था कि यदि वायु प्रदूषण से हालात बिगड़ते हैं तो वर्क फ्रॉम होम और ऑड ईवन जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं.
मुंबई में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार शाम को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मूसलाधार बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. IMD ने मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बता दें कि मुंबई में बुधवार दोपहर से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. आईएमडी ने गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम भी चौकन्ना हो गया है. फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.