दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीता मैच
वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की. अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के बावजूद मुंबई को 20 ओवर में 162 रन के स्कोर पर रोक दिया.
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही. ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल लगातार दूसरी बार सस्ते में आउट हो गए, लेकिन टीम के लिए पाथुम निसंका ने एक छोर से पारी को संभाले रखा. निसंका ने दिल्ली के लिए 30 गेंद में 44 रनों की पारी खेली. निसंका के आउट होने के बाद समीर रिजवी ने जिम्मेदारी उठाई और मुंबई के गेंदबाजों के खिलाफ हर तरफ चौके-छक्के लगाए. रिजवी अपने शतक से सिर्फ 10 रन दूर थे कि उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया, लेकिन तब तक उन्होंने दिल्ली की जीत तय कर दी थी. इस तरह दिल्ली ने 18.1 ओवर में 4 विकेट पर 164 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया.
]]>भारतीय टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ग्रुप बी से कौन सी टीम सामने होगी इसका फैसला आज हो जाएगा. ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच निर्णायक साबित होने वाला है. इंग्लैंड की टीम को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर चुके अफगानिस्तान से ऑस्ट्रेलिया को खतरा है. अगर इस मैच में टीम जीत हासिल करती है तो वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ऑस्ट्रेलिया जीता तो अफगानिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा.
भारत जीता तो किससे खेलेगा सेमीफाइनल
भारतीय टीम अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीत लेती है तो टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाएगी. ऐसे में ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम से खेलेगी. साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया और ऑस्ट्रेलिया की टीम अफगानिस्तान को हरा दे तो ग्रुब बी में दूसरे नंबर पर रहने की वजह से उसका सामना भारत के साथ होगा. अगर अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया तो भारत के साथ उसका सामना होगा.
बारिश हुई तो क्या होगा
अगर भारत और न्यूजीलैंड का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो इसका फायदा किसको मिलेगा ये सवाल भी सबके मन में होगा. नेट रन रेट में कीवी टीम भारत से आगे है और बारिश की वजह से मैच धुलने पर वो दूसरे स्थान पर रहेगा. अगर अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का मैच भी रद्द करना पड़ा और साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा तो क्या होगा. साउथ अफ्रीका हार के बाद दूसरे नंबर पर रहेगी मतलब ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टक्कर होगी.
न्यूजीलैंड की टीम ने अपने पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान को 60 रन से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था. इस बड़ी जीत से उसका नेट रन रेट भी अच्छा हुआ है. फिलहाल दो मैच में दो जीत और +0.647 के साथ भारत पहले पायदान पर है, लेकिन अगर न्यूजीलैंड आज जीत जाता है तो दो मैच में दो जीत के साथ वह पॉइंट्स टेबल पर सबसे ऊपर चला जाएगा क्योंकि उसका NRR फिलहाल +1.200 है.
बांग्लादेश को अपने पहले मैच में भारत के हाथों छह विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. -0.048 के साथ उसका नेट रन रेट भी खराब है. ऐसे में एक और हार उसे तो टूर्नामेंट से बाहर कर ही देगी साथ ही साथ मेजबान पाकिस्तान का भी खेल खत्म हो जाएगा. दो मैच में दो हार के साथ पाकिस्तान ग्रुप ए में सबसे आखिरी पोजिशन पर है. उसका नेट रन रेट -1.087 है.
न्यूजीलैंड ने पहले मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया था. पाकिस्तान में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने से उसे परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में मदद मिली. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले उसे अपनी अंतिम एकादश का चयन करने के लिए थोड़ा माथापच्ची करनी होगी क्योंकि रचिन रविंद्र सिर की चोट से उबरकर वापसी करने के लिए तैयार हैं.
न्यूजीलैड का स्क्वॉड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी
बांग्लादेश का स्क्वॉड: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद, हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जाकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा
]]>INJURY UPDATE
Afghanistan’s young spin-bowling sensation, AM Ghazanfar, has been ruled out of the ICC Champions Trophy due to a fracture in the L4 vertebra, specifically in the left pars interarticularis. He sustained the injury during Afghanistan’s recently held tour… pic.twitter.com/g0ALWe7HVe
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) February 12, 2025
“अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज एएम गजनफर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं क्योंकि उनकी L4 वर्टिब्रा में फ्रैक्चर हो गया है. यह चोट उनको हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान लगी थी. गजनफर इस चोट की वजह से कम से कम चार महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे. नंग्याल खारोटी जो रिजर्व पूल का हिस्सा थे उनको मुख्य टीम में शामिल किया गया है.”
नहीं खेल पाएंगे आईपीएल
अफगानिस्तान के युवा स्पिनर गजनफर को मुंबई इंडियंस ने पिछले साल आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा था. चोटिल होने की वजह से अब यह खिलाड़ी इस साल होने वाले आईपीएल से भी बाहर हो गया है.
अफगानिस्तान का कार्यक्रम
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 21 फरवरी को कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा. इसके बाद 26 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगा. अफगानिस्तान का तीसरा और अंतिम ग्रुप स्टेज मैच 28 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा.
अफगानिस्तान की अपडेटेड टीम:
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमतुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सदीकुल्लाह अतल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवेद जादरान.
‘हम 26 फरवरी को सुबह 9 बजे होने वाले मैच से पहले 25 फरवरी को इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच का विरोध करेंगे. हम अफगानिस्तान में महिलाओं पर तालिबान के क्रूर और बढ़ते उत्पीड़न पर आपत्ति जताते हैं. 25 फरवरी 2025 को 4 बजे लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान के बाहर उलटी गिनती शुरू.’ अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के खिलाफ ऐसे तमाम संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें स्पष्ट तौर पर अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को तालिबान क्रिकेट टीम बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों में कहा गया है कि आईसीसी (ICC) के नियमों के अनुसार, सदस्य देशों को महिला क्रिकेट का समर्थन करना चाहिए. वर्तमान में तालिबान अफगानिस्तानी महिलाओं को शिक्षित होने, सार्वजनिक रूप से बोलने, यहां तक कि अपने घर में पढ़ते या गाते हुए सुनने या खिड़कियों से दिखने की अनुमति नहीं देता है. महिला क्रिकेट टीम अफगानिस्तान में भंग कर दी गई है
‘हम 26 फरवरी को सुबह 9 बजे होने वाले मैच से पहले 25 फरवरी को इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच का विरोध करेंगे. हम अफगानिस्तान में महिलाओं पर तालिबान के क्रूर और बढ़ते उत्पीड़न पर आपत्ति जताते हैं. 25 फरवरी 2025 को 4 बजे लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान के बाहर उलटी गिनती शुरू.’ अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के खिलाफ ऐसे तमाम संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें स्पष्ट तौर पर अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को तालिबान क्रिकेट टीम बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों में कहा गया है कि आईसीसी (ICC) के नियमों के अनुसार, सदस्य देशों को महिला क्रिकेट का समर्थन करना चाहिए. वर्तमान में तालिबान अफगानिस्तानी महिलाओं को शिक्षित होने, सार्वजनिक रूप से बोलने, यहां तक कि अपने घर में पढ़ते या गाते हुए सुनने या खिड़कियों से दिखने की अनुमति नहीं देता है. महिला क्रिकेट टीम अफगानिस्तान में भंग कर दी गई है