इस दौरान CNG से लगी आग ने 40 से अधिक गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें कई लोग तो ऐसे थे जिन्हें कुछ संभलने का मौका भी नहीं मिला और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी. इस हादसे में करीब 23 से 24 लोग के घायल होने और 7 लोगों की आग से झुलसने से मौत की सूचना है, अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. कई लोगों का इलाज SMS हॉस्पिटल जयपुर के ICU में चल रहा है.
कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज
घटना स्थल से कुछ दूर रहने वाले गौरव कुमार ने बताया कि भिड़ंत के बाद कंटेनर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि लगभग तीन से चार किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी. कंटेनर के ब्लास्ट होते ही आसपास क्षेत्र की खिड़कियां कड़कड़ाने लगी. घटनास्थल पर चारों तरफ आग लगने के कारण आसमान केसरिया हो गया. चारों तरफ केमिकल की बदबू फैल गई, लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी, कुछ ही पल में चारों तरफ चीख पुकार मचाने लगी. जब स्थानीय लोग तेज धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले तो सभी सन्न रह गए.
5 किलोमीटर दूर से दिखाई दी आग की लपटें
वहीं घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर रहने वाले आकाश जैन ने बताया कि कंटेनर और ट्रक की टक्कर के बाद अचानक जब कंटेनर में आग लगी तो इसके धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक आई. जब बाहर आकर बालकनी में देखा तो आंख की लपटें साफ-साफ नजर आ रही थी, आग की लपटों के कारण घटनास्थल के क्षेत्र में धुए का गब्बर उठ रहा था, जो बड़ा भयावह था.
भजनलाल सरकार ने फिर बड़ी संख्या में राजस्थान प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इसके तहत बीजेपी सरकार ने 83 आरएएस और 200 आरपीएस अधिकारी बदल डाले. इन 200 आरपीएस में 45 अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक और 155 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं. वहीं 83 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची में दर्जनों एसडीएम को इधर-उधर कर दिया गया है.
कई जिलों के अतिरिक्त जिला कलेक्टर्स बदले
इनमें सबसे पहले कार्मिक विभाग की ओर से 83 आरएएस अधिकारियों की सूची जारी की गई. इस सूची में कई उपखंडों के एसडीएम बदल दिए गए. वहीं कई जिलों के अतिरिक्त जिला कलेक्टर्स के तबादले किए गए हैं. कई अधिकारियों को रिक्त पदों पर तैनाती दी गई है. उसके बाद गृह विभाग की ओर से 45 वरिष्ठ आरपीएस अधिकारियों की सूची जारी की गई. इस सूची में 45 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए.
10 एडिशनल एसपी के तबादले निरस्त किए
इस सूची में पूर्व में किए गए 10 एडिशनल एसपी के तबादले निरस्त किए गए हैं. तबादले निरस्त होने वाले अधिकारियों में एडिशनल एसपी राजेश मील, डॉक्टर तेजपाल सिंह, शालिनी राज, प्रियंका रघुवंशी और श्री मनलाल मीणा समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं. अधिकारी इन सूचियों को देख ही रहे थे कि फिर देर रात पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने 155 आरपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी. इनमें कई सर्किल के डीएसपी बदल दिए गए हैं.
कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार आईएएस पीयूष समरिया को कार्यकारी निदेशक राजस्थान शहरी पेयजल, राजेंद्र कुमार वर्मा को प्रबंध निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, डॉ. खुशाल यादव को संयुक्त सचिव वित्त कर विभाग और अरुण कुमार हसीजा को आयुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज लगाया गया है.
चूरू, राजसमंद और ब्यावर समेत 6 जिलों के कलेक्टर बदले
वहीं बालमुकुंद असावा को राजसमंद कलेक्टर, उत्सव कौशल को डीग कलेक्टर, डॉ. महेंद्र खड़गावत को ब्यावर और अभिषेक सुराणा को जिला कलेक्टर चूरू लगाया गया है. इनके साथ ही शगुन चौधरी को सवाई माधोपुर और पुखराज सेन को डीडवाना-कुचमान जिला कलेक्टर लगाया गया है. जबकि अतुल प्रकाश को मुख्य कार्यकारी अधिकारी खैरथल-तिजारा, सलोनी खेमका को निदेशक स्वच्छ भारत मिशन, मृदुल सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी माडा भरतपुर और आव्हाद निवृत्ती सोमनाथ को मुख्य कार्यकारी अधिकारी माडा धौलपुर के पद पर तैनाती दी गई है.
अनिल पालीवाल को ADG ट्रेफिक लगाया
राजस्थान सरकार ने इसके साथ ही 58 आईपीएस अधिकारियों के तबादले भी किए हैं. इस सूची में 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं. वहीं कई उच्च पदों पर भी बड़ा फेरबदल किया गया है. सीनियर आईपीएस गोविंद गुप्ता DG जेल लगाया गया है. आईपीएस एस सेंगाथिर राजस्थान पुलिस अकादमी का निदेशक बनाया गया है. वरिष्ठ आईपीएस अनिल पालीवाल को ADG ट्रेफिक लगाया गया है.
आईपीएस कैलाश चन्द्र बिश्नोई DIG जेडीए होंगे
सरकार ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के तीन एडिशनल पुलिस कमिश्नर और 1 डीसीपी को भी बदल दिया है. आईपीएस कुंवर राष्ट्रदीप अब जयपुर कमिश्नरेट में एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम होंगे. डॉक्टर रामेश्वर सिंह जाट को एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर बनाया गया है. योगेश दाधीच को एडिशनल पुलिस कमिश्नर ट्रैफिक के पद पर तैनात किया गया है. बीकानेर एसपी रही तेजस्विनी गौतम अब जयपुर कमिश्नरेट में DCP पूर्व पर पदस्थापित की गई हैं. वहीं आईपीएस कैलाश चन्द्र बिश्नोई को DIG जयपुर विकास प्राधिकरण लगाया गया है.
इन 15 जिलों के बदले गए हैं एसपी
तबादला सूची के अनुसार आईपीएस आनंद शर्मा को एसपी जयपुर ग्रामीण, राजन दुष्यंत को कोटपुतली-बहरोड़, राममूर्ति जोशी को जोधपुर ग्रामीण, अशरद अली को हनुमानगढ़, विनीत कुमार बंसल को प्रतापगढ़, श्याम सिंह को ब्यावर, संजीव नैन को अलवर, धर्मेन्द्र सिंह को भीलवाड़ा, हनुमान मीणा को कुचामन-डीडवाना और राजेन्द्र मीणा को बूंदी का एसपी लगाया गया है. इनके अलावा कावेन्द्र सागर को बीकानेर, वंदिता राणा को अजमेर, विकास सांगवान को टोंक, हरीशकंर को बालोतरा और सुजीत शंकर को एसपी कोटा ग्रामीण लगाया गया है.