सीयूईटी यूजी आंसर-की 2025
आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘Answer Key for CUET (UG) 2025′ लिंक पर क्लिक करें.
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
डिवाइस स्क्रीन पर CUET 2025 प्रोविजनल आंसर-की पीडीएफ दिखाई देगी.
आपने जिस UG विषय के लिए परीक्षा दी थी, उसकी आंसर-की और प्रतिक्रिया पत्रक देखें.
फिर आप आंसर-की की तुलना अपनी प्रतिक्रिया पत्रक से कर सकते हैं.
चैलेंज का मौका 20 जून तक
यदि कोई छात्र सीयूईटी यूजी 2025 आंसर-की से संतुष्ट नहीं है तो वह इसे चैलेंज भी कर सकता है. आंसर-की को चुनौती देने की विंडो 17 जून से 20 जून (रात 11 बजे) तक खुली है. चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा. भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है. समय सीमा के बाद या प्रोसेसिंग शुल्क के बिना कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी.
सीयूईटी यूजी फाइनल रिजल्ट
सभी आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की जाएगी. यदि कोई चुनौती वैध पाई जाती है, तो सभी उम्मीदवारों के लिए आंसर-की को तदनुसार अपडेट किया जाएगा. सीयूईटी यूजी फाइनल रिजल्ट संशोधित आंसर-की पर आधारित होगा. एजेंसी उम्मीदवारों को व्यक्तिगत तौर पर चैलेंज के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं करेगी. सीयूईटी ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा, “किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा. चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा तय की गई आंसर-की फाइनल होगी.”
13,54,699 उम्मीदवारों ने पंजीकरण
सीयूईटी यूजी 2025 का आयोजन सीबीटी मोड में भारत और विदेशों में 13 मई से 4 जून, 2025 तक आयोजित किया गया था. यह परीक्षा कई शिफ्टों में हुई थी. इस परीक्षा के लिए कुल 13,54,699 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था.¥
ICSI CS एग्जिक्यूटिव दिसंबर 2025 टाइम टेबल
आईसीएसआई ने सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है. सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर 2025 की परीक्षा 22 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 29 दिसंबर 2025 तक चेलगी. यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी.
ICSI CS प्रोफेशनल दिसंबर 2025 टाइम टेबल
आईसीएसआई ने सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है. सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2025 की परीक्षा 22 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर 2025 तक चलेगी. यह परीक्षा भी दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी.
Work Visa देने वाले टॉप 5 देश, यूनाइटेड किंगडम नंबर वन पे, 2 साल रहने की अनुमति
ICSI CS Dec 2025 पंजीकरण जारी
सीएस एग्जिक्यूटिव, प्रोफेशनल दिसंबर 2025 के लिए सिंगल ग्रुप के लिए पंजीकरण जारी है. उम्मीदवार आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए 31 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले, आईसीएसआई ने दोनों समूहों के लिए 31 मई, 2025 को सीएस एग्जिक्यूटिव, प्रोफेशनल दिसंबर 2025 पंजीकरण समाप्त कर दिया था.
जोसा काउंसलिंग के माध्यम से, पात्र उम्मीदवारों को भारत भर के 127 प्रमुख संस्थानों में प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा. इसमें 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), IIEST शिबपुर, 26 भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) और 46 सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (GFTI) शामिल हैं.
जोसा काउंसलिंग 2025 पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा शैक्षणिक प्रोग्रामों को भरने और प्राथमिकता देने का विकल्प मिलता है. यदि विकल्प स्पष्ट रूप से लॉक नहीं किए गए थे, तो समय सीमा बीत जाने के बाद सिस्टम स्वचालित रूप से अंतिम सहेजी गई प्राथमिकताओं को लॉक कर देता था. लॉक करने के बाद एडिट केवल उम्मीदवार के अनुरोध पर ही किए जा सकते हैं, जो उम्मीदवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) के माध्यम से मान्य होगा.
]]>अगर आप सिर्फ एक ग्रुप की एग्जाम देना चाहते हैं, तो 31 जुलाई 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, लेकिन दोनों ग्रुप्स के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 31 मई 2025 थी, जो खत्म हो चुकी है. जल्दी करें,टाइम ज्यादा नहीं बचा है.
डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?
एग्जाम का पूरा शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
1. ICSI की वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
2. होमपेज पर ICSI CS December 2025 Time Table लिंक ढूंढें और क्लिक करें.
3. डेटशीट PDF में स्क्रीन पर दिखेगी.
4. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें, ताकि बाद में आसानी उपलब्ध रह सके.
जून एग्जाम और रिजल्ट का अपडेट
ICSI ने CS एग्जीक्यूटिव जून 2025 एग्जाम 8 जून को करवाया था.इसमें पास होने के लिए कम से कम 50% मार्क्स चाहिए. जो स्टूडेंट्स पास हो गए, वह अब दिसंबर 2025 की CS प्रोफेशनल एग्जाम दे सकते हैं.
– जून एग्जाम का रिजल्ट 25 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजे आएगा.
– रिजल्ट चेक करने के लिए icsi.edu पर लॉगिन करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें.
जोसा 13 जून को डेटा सत्यापन, सत्यापन करेगा. जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 12 जून है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण नहीं किया है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
जोसा काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट 14 जून को सुबह 10 बजे जारी किया जाना है. राउंड 1 के बाद रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 18 जून है. राउंड 1 आवंटन रिजल्ट घोषित होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी-सीट स्वीकार करना, दस्तावेज़ अपलोड करना, आवश्यक शुल्क का भुगतान करना और किसी भी प्रश्न का उत्तर देना होगा.
जोसा काउंसलिंग राउंड 2 मॉक सीट आवंटन की जांच कैसे करें
आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “मॉक सीट आवंटन-2” लिंक पर क्लिक करें.
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें.
मॉक सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें.
जोसा काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया, आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (जीएफटीआई) जैसे टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में छात्रों की पात्रता निर्धारित करती है.
]]>सुप्रीम कोर्ट में चल रहे एक मामले (W.P. No. 456/2025 – Aditi & Others vs NBEMS & Others) में कोर्ट ने आदेश दिया है कि NEET-PG 2025 परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ एक ही शिफ्ट में करवाई जाए और इसके लिए सुरक्षित परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की जाए.
इसी आदेश को ध्यान में रखते हुए NBEMS ने पहले से तय 15 जून 2025 को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है. अब परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.
परीक्षा को एक ही शिफ्ट में कराने के लिए ज्यादा संख्या में परीक्षा केंद्र और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की योजना बनाई जा रही है ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित और निष्पक्ष हो. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिसेज़ पर नजर बनाए रखें ताकि कोई जरूरी जानकारी न छूटे.
]]>NEET PG Exam 2025: क्या है पूरा मामला?
NEET-PG 2025 परीक्षा 15 जून 2025 को होने वाली है.पहले यह परीक्षा दो शिफ्ट में करवाने की योजना थी, लेकिन डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स ने इसका जबरदस्त विरोध किया. उनका कहना था कि दो शिफ्ट में अलग-अलग पेपर होने से सवालों की कठिनाई का लेवल अलग हो सकता है,जिससे कुछ स्टूडेंट्स को फायदा और कुछ को नुकसान हो सकता है. इसके अलावा नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस (स्कोर को बराबर करने की प्रक्रिया)पर भी सवाल उठे,क्योंकि ये पारदर्शी नहीं था.इस मुद्दे को लेकर यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF)और डॉ.अदिति समेत कुछ अन्य स्टूडेंट्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में मांग थी कि NEET-PG 2025 को एक ही शिफ्ट में करवाया जाए,ताकि सभी स्टूडेंट्स के लिए बराबर मौका हो. साथ ही रॉ स्कोर,आंसर की और नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला को पब्लिश करने की मांग भी की गई थी.
NEET PG Exam 2025: सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
30 मई 2025 को जस्टिस विक्रम नाथ,जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस एन.के.अंजारिया की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की. कोर्ट ने साफ कहा कि दो शिफ्ट में परीक्षा करवाना मनमाना है और इससे स्टूडेंट्स के बीच बराबरी का माहौल नहीं रहता.अलग-अलग शिफ्ट में पेपर की कठिनाई का लेवल एक जैसा नहीं हो सकता,जिससे कुछ स्टूडेंट्स को अनफेयर फायदा या नुकसान हो सकता है.
NBE के पास अभी 15 जून तक काफी समय है, इसलिए वो एक शिफ्ट में सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से परीक्षा करवा सकता है.कोर्ट ने NBE को निर्देश दिया कि वो पूरा पारदर्शिता बनाए रखे और स्मूथ एग्जाम के लिए जरूरी इंतजाम करे.इसके पहले 5 मई 2025 को कोर्ट ने NBE,नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) और हेल्थ मिनिस्ट्री से जवाब मांगा था. 23 और 26 मई को स्टूडेंट्स ने कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की थी,क्योंकि 2 जून को एडमिट कार्ड्स जारी होने वाले हैं.आखिरकार 30 मई को कोर्ट ने स्टूडेंट्स की मांग को मान लिया.
NEET PG Exam: स्टूडेंट्स क्यों थे नाराज?
पिछले साल भी NEET-PG दो शिफ्ट में हुआ था और स्टूडेंट्स ने शिकायत की थी कि दूसरी शिफ्ट का पेपर आसान था,जिससे नॉर्मलाइजेशन में गड़बड़ी हुई.कई स्टूडेंट्स को उनके रिजल्ट में कम रैंक मिली,जिसके बाद कोर्ट में याचिका दायर हुई थी.NBE ने 2024 में आंसर की, रिस्पॉन्स शीट्स, और नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला पब्लिश नहीं किया था,जिससे स्टूडेंट्स को अपने स्कोर चेक करने का मौका नहीं मिला.
]]>